रोजगार मेला : केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने दी बधाई, नव-नियुक्त उम्मीदवारों ने जताया पीएम मोदी का आभार

भुवनेश्वर, 23 मई . रोजगार मेले के अवसर पर Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को देश भर में 47 स्थानों पर 51 हजार से अधिक नवनियुक्त उम्मीदवारों को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस मौके पर Odisha में भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया. इस मौके पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी.

इस अवसर पर जुएल ओराम ने कहा कि आज हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र मिले हैं, जिनमें भुवनेश्वर के अभ्यर्थी भी शामिल हैं. उन्होंने सभी चयनित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं.

नव-नियुक्त युवाओं से ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि Government रोजगार के अवसर बढ़ाने और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. साथ ही, उन्होंने विभिन्न विभागों को मजबूत करने के लिए की जा रही नियुक्तियों की सराहना की. Prime Minister मोदी के संदेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए और पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए.

रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाने वाली सोनाली मिश्रा ने से बातचीत में कहा, “मैं India Government की बेहद आभारी हूं कि युवाओं को ऐसा अवसर दिया जा रहा है. मेरे माता-पिता मुझ पर गर्व महसूस कर रहे हैं. इससे India और मजबूत बन रहा है. यहां बड़ी संख्या में लड़कियां मौजूद हैं, जिस पर मुझे और गर्व हो रहा है. मेरा चयन भारतीय रेलवे में लेवल-1 कैटेगरी में हुआ है. आज के समय में सरकारी नौकरी हासिल करना काफी प्रतिस्पर्धात्मक है और अब मैं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हूं.”

एम्स भुवनेश्वर ट्रॉमा सेंटर कैजुअल्टी में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयनित पोशाली हल्दर ने कहा, “वह आज बेहद खुश हैं और खुद पर गर्व महसूस कर रही हैं. उन्होंने बताया कि कॉलेज खत्म होने के बाद से वह इस दिन का इंतजार कर रही थीं. उन्होंने कहा कि यह मेरा पहला प्रयास था और एम्स भुवनेश्वर में मेरा चयन हुआ है. इसके लिए मैं बहुत खुश और आभारी हूं. मैं युवाओं से कहना चाहती हूं कि अपना 100 प्रतिशत दें, सफलता जरूर मिलेगी.”

छत्तीसगढ़ के एक अभ्यर्थी ने बताया कि उनका चयन एम्स भुवनेश्वर में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में हुआ है. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने युवाओं से कई प्रेरणादायक बातें साझा कीं, जिससे उनके साथी भी प्रेरित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोग कई बार हार मान जाते हैं, लेकिन मैंने चार प्रयास किए और पांचवें प्रयास में सफलता मिली. जब तक सफलता न मिले, तब तक हार नहीं माननी चाहिए. मेहनत करते रहिए, एक दिन जरूर सफलता मिलेगी.

/एएस