दिल्ली में हर्ष विहार के 36 घरों में 6 साल बाद आई बिजली, परिवार के लोगों से मिलीं मुख्यमंत्री

New Delhi, 24 मई . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Sunday को हर्ष विहार के उन 36 परिवारों से मुलाकात की, जो लंबे समय से बिजली के कनेक्शन का इंतजार कर रहे थे. सीएम रेखा गुप्ता ने बिजली विभाग को निर्देश जारी कर तत्काल बिजली कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए हैं. Chief Minister रेखा गुप्ता ने खुल social media पर इसकी जानकारी साझा की.

Chief Minister ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हर्ष विहार ए-3 के इन 36 परिवारों ने बिजली कनेक्शन के लिए वर्षों तक इंतजार किया है, और आज उनके चेहरों पर दिख रहा सुकून इस बात का प्रमाण है कि संवेदनशील प्रयास लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाते हैं.

उन्होंने कहा कि आज परिवारों के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि हमारी Government दिल्ली की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है. जन सुनवाई के दौरान जब उन्होंने मेरे समक्ष यह विषय रखा कि 2018 से वो बिजली कनेक्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो तत्काल आवश्यक निर्देश दिए गए. मिशन मोड में ट्रांसफॉर्मर लगाकर नए बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी उपस्थित रहे.

इससे पहले Chief Minister रेखा गुप्ता बताया कि आज Chief Minister जनसेवा सदन में किसानों के प्रतिनिधिमंडल से संवाद कर उनकी समस्याओं, खेती से जुड़े विषयों और क्षेत्रीय आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की. अधिकारियों को किसान हित से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

उन्होंने किसान प्रतिनिधियों ने दिल्ली Government द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद दोबारा शुरू करने, खेतों में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने और किसान हित में लिए जा रहे विभिन्न निर्णयों का स्वागत किया. Prime Minister के नेतृत्व में दिल्ली Government किसान कल्याण, कृषि सशक्तिकरण और गांवों के समग्र विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.

एमएस/