
तेल अवीव, 13 जुलाई . इजरायल में आम चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. नेसेट के कानूनी सलाहकार सागिट अफिक ने Sunday को घोषणा की कि नेसेट 17 जुलाई को भंग हो जाएगा. इसके साथ ही इजरायल में चुनाव अपनी तय तारीख 27 अक्टूबर को होंगे. यह इजरायली कानून के तहत सबसे आखिरी तारीख है. 27 अक्टूबर को इजरायल के वर्तमान Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू की किस्मत का फैसला होगा.
इजरायली मीडिया टाइम्स ऑफ इजरायल की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, अफिक ने नेसेट हाउस कमेटी की चर्चा के दौरान कहा, “मौजूदा नेसेट अपना कार्यकाल पूरा करेगी और इसे जल्दी भंग नहीं किया जाएगा. चुनाव की तारीख कानून के अनुसार तय की गई है और यह 27 अक्टूबर ही रहेगी.”
बता दें, इससे 1988 के बाद पहली बार इजरायल में तय समय पर आम चुनाव होंगे. इसके साथ ही, यदि ऐसा होता है तो Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदा Government 1973 के बाद पहली ऐसी इजरायली Government बन जाएगी, जिसने अपना पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा किया हो.
यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब गठबंधन ने संसद भंग होने से पहले अपनी सबसे विवादित बिल पास कराने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. संसद भंग होने पर आम तौर पर कानून तब तक नहीं बनते जब तक गठबंधन और विपक्ष दोनों सहमत न हों. इजरायल की 37वीं मौजूदा Government 29 दिसंबर, 2022 को नफ्ताली बेनेट-यायर लैपिड Government के गिरने के बाद बनी थी.
बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली मौजूदा गठबंधन Government, जिसमें लिकुड, कई अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स और दक्षिणपंथी दल शामिल हैं, को व्यापक रूप से इजरायल के इतिहास की सबसे कट्टरपंथी Governmentों में से एक माना जाता है.
नेतन्याहू की Government के लिए हाल का समय काफी मुश्किल भरा रहा. कई बार ऐसे हालात बने, जब लगा कि इजरायली Government में टकराव होगा. हमास के साथ बंधक-सीजफायर डील के विरोध में, गाजा में युद्ध के दौरान कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों ने कई मौकों पर Government गिराने की धमकी दी. हालांकि, अब तक इजरायली Government एक साथ आगे बढ़ रही है.
इजरायली मीडिया ने बताया कि पोल के मुताबिक, अगर आज चुनाव हुए तो नेतन्याहू और उनके साथी 120 सीटों वाली नेसेट में बहुमत से काफी पीछे रह जाएंगे. वहीं, विपक्षी गुट खुद बहुमत के किनारे पर डगमगा रहा है. नेतन्याहू के खिलाफ इस गठबंधन में अरब-बहुमत वाली और अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स पार्टियां शामिल नहीं हैं.
–
पीएम
Skip to content