अमेठी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बेटा भी घायल

Lucknow, 18 जून . उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना में बुजुर्ग की पत्नी और बेटा बुरी तरह घायल हो गए हैं.

यह पूरा मामला अमेठी थाना क्षेत्र के सैदपुर दलशाह गांव का है, जहां जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया. लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हुए हमले में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए एम्स रायबरेली में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना में मृतक की पत्नी और बेटा भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है. मृतक की पहचान रामफली पाल के रूप में हुई है.

वहीं, मामले को लेकर Police ने बताया कि Wednesday की रात करीब 12 बजे थाना क्षेत्र अमेठी के ग्राम सैदपुर दलशाह में दो पड़ोसियों के बीच घर का छज्जा निकालने को लेकर विवाद हो गया. धीरे-धीरे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और इस घटना में बुजुर्ग राम फली पाल को गंभीर चोटें आईं. उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Police ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर नाम नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध First Information Report दर्ज किया गया है. इस घटना में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में लेकर साक्ष्य के आधार पर आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि बुजुर्ग की हत्या का एक इसी प्रकार का दूसरा मामला Tuesday को Jharkhand के गुमला जिले से सामने आया, जहां एक वृद्ध व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई. घटना घाघरा थाना क्षेत्र के चट्टी गांव की है. Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

मृतक की पहचान गांव निवासी धना उरांव के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि धना उरांव रोज की तरह शौच के लिए घर से खेत की ओर निकले थे. इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर गांव के ही छोटू उरांव ने उन पर डंडे से हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

डीके/एबीएम