
Mumbai , 25 जून . Maharashtra की राजधानी Mumbai की लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की बेरहमी से की गई हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उसके पिता रमेश लोहार से फोन पर बात की. उन्होंने निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.
Thursday को से बातचीत के दौरान मयंक लोहार के पिता रमेश लोहार ने कहा, “डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के यहां से मुझे फोन आया था. उन्होंने पूछा कि हमारी क्या मांग है. मैंने उनसे कहा कि हमारी मांग है कि आरोपी का एनकाउंटर किया जाए या उसे फांसी की सजा दी जाए.”
उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया कि प्रशासन और कानून-व्यवस्था के स्तर पर न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे.
रमेश लोहार ने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि हमारी मांग पूरी होगी. मेरे बेटे को न्याय मिले, हमारे परिवार को न्याय मिले और आरोपी को उसके अपराध की कड़ी सजा मिले.”
यह घटना Tuesday रात की है, जब 22 वर्षीय मयंक लोहार रोज की तरह काम खत्म करके लोकल ट्रेन से घर लौट रहे थे. इसी दौरान चलती ट्रेन में हुए एक मामूली विवाद ने उनकी जान ले ली. जानकारी के मुताबिक, डिब्बे का गेट बंद करने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ, क्योंकि बारिश का पानी अंदर आ रहा था. इसी कहासुनी के बाद मयंक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस दर्दनाक घटना ने विरार में रहने वाले लोहार परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है. पूरे इलाके में इस वारदात को लेकर गुस्सा और शोक का माहौल है. मयंक अपने परिवार के साथ विरार के जीवदानी रोड स्थित अमरनाथ बिल्डिंग में रहते थे. वे अपने माता-पिता, भाई और छोटी बहन के साथ रहते थे और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अंधेरी में एक प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन की नौकरी कर वह घर का खर्च चलाते थे.
–
पीआईएम/
Skip to content