एकनाथ शिंदे हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं, शिवसेना यूबीटी अपने नेताओं को भी बुरा-भला कहती है : शायना एनसी

Mumbai , 20 जून . शिवसेना की प्रवक्ता शायना एनसी ने राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और यूबीटी गुट की आलोचना की. साथ ही, उन्होंने Prime Minister Narendra Modi की एक मजबूत और काम करने वाले नेता के तौर पर तारीफ करने और भारत-अमेरिका के बेहतर होते रिश्तों को रेखांकित करने वाले अमेरिकी बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी.

राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) के साथ क्या समस्या है? इस सवाल पर शिवसेना नेता और प्रवक्ता शायना एनसी ने कहा, “एक तरफ एकनाथ शिंदे हैं, जो हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को अवसर और सम्मान देते हैं. दूसरी तरफ शिवसेना यूबीटी टीम है, जो अपने नेताओं से बात नहीं करती, उन्हें लगातार बुरा-भला कहती है, वफादारी की परीक्षा की बात करती है और फिर व्हिप के जरिए उन्हें धमकाती है, यह कहते हुए कि यह संसदीय दल के सदस्यों पर लागू होता है.”

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को ‘बहुत सख्त’ और युद्धों से दूर रहने वाला समझदार नेता बताया है, इस पर शायना एनसी ने कहा, “अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने Prime Minister Narendra Modi की सराहना करते हुए उन्हें ऐसा नेता बताया है जो केवल बातें नहीं करते, बल्कि काम करके दिखाते हैं. यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है. हमारे Prime Minister ने तमाम उतार-चढ़ाव के बीच अमेरिका के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखें. India में अमेरिकी दूतावास ने भी कहा है कि India और अमेरिका के संबंध बेहद मजबूत और अद्भुत हैं तथा आने वाले समय में ये और अधिक सुदृढ़ होंगे. हम बातचीत में सख्त रुख अपनाने वाले लोग हैं.”

शिवसेना नेता और प्रवक्ता शायना ने कहा, “हम एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष, बीवी, एससी और दूसरे कोर्स के लिए होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हैं. Government एक मॉक ड्रिल कर रही है ताकि किसी भी छात्र को कोई परेशानी न हो. मुझे यकीन है कि एलिजिबिलिटी हो या रजिस्ट्रेशन, सभी प्रक्रियाएं सही ढंग से चल रही हैं.”

ओपी/एएस