
कोलकाता, 28 मई . पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की दमदम Lok Sabha सीट से चार बार सांसद रहे तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सौगत राय को Thursday को अपने ही संसदीय क्षेत्र में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. एक Police थाने से ज्ञापन सौंपकर बाहर निकलने के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान उनके वाहन पर अंडा भी फेंका गया.
जानकारी के अनुसार, पेशे से भौतिकी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर सौगत राय Thursday शाम निमता Police स्टेशन पहुंचे थे. उन्होंने क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर कार्रवाई की मांग करते हुए Police को ज्ञापन सौंपा था.
Police स्टेशन से बाहर निकलते समय अचानक कुछ लोगों ने उन्हें और उनके समर्थकों को घेर लिया. प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सांसद को “चोर” कहकर संबोधित किया और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं.
स्थिति बिगड़ती देख सौगत राय किसी तरह अपनी गाड़ी तक पहुंचे, तभी किसी ने उनकी ओर अंडा फेंका. हालांकि अंडा सांसद को नहीं लगा और उनके वाहन से टकराया.
घटना के बाद मीडिया से बातचीत में सौगत राय ने आरोप लगाया कि इस हंगामे के पीछे भाजपा समर्थकों का हाथ है. उन्होंने इसे सुनियोजित गुंडागर्दी करार दिया.
वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया. पार्टी के राज्य प्रवक्ता देबोजित Government ने कहा कि भाजपा का इस घटना से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा, “हम ऐसी गतिविधियों में विश्वास नहीं करते. हालांकि जो हुआ वह उचित नहीं था, लेकिन यह असामान्य भी नहीं है.”
हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दमदम Lok Sabha क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सात विधानसभा सीटों में से छह पर तृणमूल कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था. केवल कामरहाटी विधानसभा सीट पर पार्टी अपनी जीत बरकरार रख सकी, जहां से तृणमूल विधायक मदन मित्रा दोबारा निर्वाचित हुए.
गौरतलब है कि दमदम Lok Sabha क्षेत्र पिछले कुछ समय से तृणमूल कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी को लेकर चर्चा में रहा है. पहले भी सौगत राय और मदन मित्रा कई बार सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के खिलाफ बयान दे चुके हैं, जिससे पार्टी के भीतर मतभेद खुलकर सामने आए थे.
–
डीएससी
Skip to content