
Lucknow, 10 जून . उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को आधुनिक, तकनीक-सक्षम और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में Government एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रही है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देने के उद्देश्य से राज्य Government लगातार बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रही है.
इसी क्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने Wednesday को आशियाना स्थित निर्माणाधीन उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद भवन का निरीक्षण किया तथा उच्च शिक्षा निदेशालय के नवनिर्मित कैंप कार्यालय का लोकार्पण कर उसे विभागीय कार्यों के लिए समर्पित किया.
उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एम.पी. अग्रवाल के साथ निर्माणाधीन परिषद भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए.
मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि राज्य उच्च शिक्षा परिषद का नया भवन केवल एक प्रशासनिक परिसर नहीं होगा, बल्कि यह प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक आधुनिक, प्रभावी और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा. उन्होंने कहा कि भवन के पूर्ण होने से नीति निर्माण, शैक्षणिक नियोजन, अनुसंधान प्रोत्साहन तथा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के बीच संस्थागत समन्वय को नई गति मिलेगी.
उन्होंने कहा कि Chief Minister योगी के नेतृत्व में प्रदेश Government नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है. Government का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी शैक्षिक राज्यों में स्थापित करना है.
निरीक्षण के उपरांत मंत्री ने उच्च शिक्षा निदेशालय के नवनिर्मित कैंप कार्यालय का फीता काटकर तथा अनावरण पट्टिका का उद्घाटन कर लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के संचालन से शासन, निदेशालय, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के बीच समन्वय बेहतर होगा तथा विभागीय योजनाओं की समीक्षा, अनुश्रवण और क्रियान्वयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी.
योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश Government उच्च शिक्षा संस्थानों को केवल शिक्षण केंद्रों तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उन्हें नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्रों के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है. इसी उद्देश्य से आधुनिक अवसंरचना, डिजिटल प्रशासन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण पर विशेष बल दिया जा रहा है. लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को कैंप कार्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content