
कोलकाता, 24 जून . Enforcement Directorate (ईडी) ने आपराधिक सिंडिकेट से जुड़े मामले में गिरफ्तार पूर्व कोलकाता Police उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास के करीबी तीन Police अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है.
केंद्रीय जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने Wednesday को बताया कि जिन तीन Policeकर्मियों को समन जारी किया गया है, उनमें दक्षिण कोलकाता के एक थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल है.
इसके अलावा, ईडी ने गिरफ्तार सिंडिकेट संचालक बिस्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू के परिवार के सदस्यों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है. उनकी पत्नी सोमा पोद्दार सहित परिवार के कई सदस्यों को इस सप्ताह ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.
दक्षिण कोलकाता के बालीगंज निवासी सोना पप्पू पर जमीन कब्जाने, जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने समेत कई गंभीर आरोप हैं. उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है.
ईडी ने इन्हीं आरोपों के आधार पर जांच शुरू की थी. जांच के दौरान कारोबारी जॉय कामदार का नाम भी सामने आया, जिसके बाद एजेंसी ने उन्हें भी इसी मामले में गिरफ्तार किया था.
जांच के सिलसिले में ईडी ने दक्षिण कोलकाता के फर्न रोड स्थित शंतनु सिन्हा बिस्वास के आवास पर भी छापेमारी की थी. तलाशी अभियान के अगले दिन एजेंसी ने शंतनु और उनके दो बेटों सायंतन तथा मनीष को साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन उस दिन वे ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे.
अप्रैल में भी ईडी ने रेत तस्करी मामले की जांच के तहत शांतनु को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने समन की अनदेखी की थी. बाद में उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया.
कई बार समन से बचने के बाद जब शंतनु ईडी कार्यालय पहुंचे, तो लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि उस समय तक सोना पप्पू फरार था.
पिछले महीने सोना पप्पू अचानक अपनी पत्नी के साथ सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी कार्यालय पहुंचा था. वहां लंबी पूछताछ के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया.
फिलहाल शांतनु सिन्हा बिस्वास, सोना पप्पू और जॉय कामदार तीनों न्यायिक हिरासत में हैं. ईडी अब सोना पप्पू की पत्नी और अन्य पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ कर मामले के वित्तीय और आपराधिक पहलुओं की गहन जांच करना चाहती है.
–
डीएससी
Skip to content