ईडी ने सीएमआरएल मामले में तेज की जांच, पूछताछ के लिए पूर्व सीएम विजयन की बेटी को भेजा नया समन

कोच्चि, 12 जून . Enforcement Directorate (ईडी) ने Friday को सीएमआरएल से जुड़े मामले में पूर्व Chief Minister पिनाराई विजयन की बेटी वीणा टी. को नया समन जारी किया. इसमें उन्हें 17 जून को कोच्चि स्थित एजेंसी के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया गया है.

ईडी ने वीणा टी. को पांच दिन का और समय दिया है और अगले Wednesday को उपस्थित होने के लिए कहा है.

हालांकि, पिछले चार दिन में ईडी की तरफ से वीणा को यह दूसरा समन है. एजेंसी ने इससे पहले Tuesday को उन्हें कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) और वीना की कंपनी के बीच कथित वित्तीय लेनदेन की जांच के सिलसिले में समन भेजा था.

इसके बाद, वीणा ने ईमेल के जरिए मेडिकल जांच का हवाला देते हुए जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था.

साथ ही, वीणा ने ईडी को यह भी भरोसा दिलाया कि वह एजेंसी की ओर से मांगे गए सभी दस्तावेज देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने ईडी को लिखा कि उनके वकील कोच्चि ऑफिस में पेश होंगे और उनकी तरफ से जरूरी रिकॉर्ड जमा करेंगे.

हालांकि, ईडी ने वीना के उस अनुरोध को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने पूछताछ के लिए पेश होने के बजाय अपने वकीलों के माध्यम से एजेंसी की ओर से मांगे गए दस्तावेज जमा करने की बात कही थी. वहीं, वीणा के अनुरोध पर विचार करते हुए ईडी ने उन्हें 17 जून को पेश होने का कहा है.

यह मामला उन आरोपों से जुड़ा है, जिनमें सीएमआरएल ने वीणा विजयन से संबद्ध कंपनी एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस को ऐसी सेवाओं के लिए भुगतान किया, जो कथित रूप से प्रदान ही नहीं की गई थीं.

एक संबंधित घटनाक्रम में, कोच्चि की एक कंपनी कानून संबंधी अदालत ने निर्देश दिया कि गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) की चार्जशीट से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज ईडी को सौंपे जाएं, जिससे एजेंसी को व्यापक रिकॉर्ड तक पहुंच मिलेगी.

अनुमान है कि एजेंसी को कुल 134 दस्तावेज सौंपे जाएंगे. इनमें कॉन्ट्रैक्ट, बैंक स्टेटमेंट और इनकम टैक्स रिकॉर्ड शामिल हैं. वीना विजयन के अलावा, एक्सालॉजिक, सीएमआरएल और उनसे जुड़े अन्य व्यक्ति जांच के दायरे में हैं. ईडी का कहना है कि उसकी जांच का मुख्य उद्देश्य फंड के प्रवाह का पता लगाना और लेन-देन से जुड़ी सेवाओं की प्रकृति की पुष्टि करना है.

डीसीएच/