दक्षिण अफ्रीका में इबोला वायरस की पुष्टि, भारत आने वाले यात्रियों की अहमदाबाद एयरपोर्ट में की जा रही जांच

गांधीनगर, 25 मई . दक्षिण अफ्रीका में इबोला वायरस की पुष्टि होने के बाद वहां से India आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है ताकि इस बात की पुष्टि की जा सके कि कोई इबोला वायरस से संक्रमित तो नहीं? ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि India में इसके प्रसार को रोका जा सके. केंद्र Government की ओर से बाकायदा पूरी एसओपी भी जारी की गई है, जिसमें यह सब कुछ विस्तार से बताया गया है कि कैसे इस वायरस की पहचान करनी है और अगर कोई व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित पाया जाता है, तो क्या कदम उठाए जाने हैं?

राज्य Government की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक, Ahmedabad सिविल हॉस्पिटल में 32 बेड, सूरत सिविल हॉस्पिटल में 10 बेड और Ahmedabad के एसवीपी हॉस्पिटल में संदिग्ध मरीजों के लिए 60 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है. साउथ अफ्रीका के कांगो, युगांडा और साउथ सूडान से आने वाले यात्रियों की Ahmedabad एयरपोर्ट पर शाम 6 से सुबह 10 बजे तक सघन स्क्रीनिंग हो रही है.

Government की ओर से आम लोगों से भी अपील की गई है कि वो इस संबंध में फैलाई जा रही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. अगर उनके पास इस संबंध में किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी आती है, तो वो फौरन इसे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश करें, ताकि वो आगे की पूरी रूपरेखा निर्धारित कर सके. Government की ओर से यह भी कहा गया है कि अगर किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति पैदा होती है, तो तत्काल कदम उठाए जाएंगे.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पनशेरिया के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के कई छोटे छोटे देशों में इबोला वायरस की पुष्टि हुई है. इसी को देखते केंद्र Government की ओर से सभी राज्यों की Governmentों को एसओपी भी जारी की गई है, जिसमें पूरे दिशानिर्देश दर्ज हैं.

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, इस दिशानिर्देश में बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह के वायरस से संक्रमित पाया जाता है, तो उसका उपचार कैसे किया जाना है. आज Government की तरफ से दक्षिण अफ्रीका से आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है. हमारे 10 डॉक्टरों की टीम एयरपोर्ट पर है, जो सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग कर रही है. राहत की बात यह है कि अभी तक India में किसी भी प्रकार के इबोला के वायरस की पुष्टि नहीं हुई है.

उन्होंने बताया कि हमारी Government केंद्र Government के एसओपी के तहत काम कर रही है. हम लोग पूरी सावधानी बरत रहे हैं. किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है. कहीं पर पर भी इबोला वायरस की पुष्टि नहीं हुई है.

एसएचके