
New Delhi, 19 मई . पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाने की Police ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के कब्जे से 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. यह कार्रवाई नियमित गश्त और निगरानी अभियान के दौरान की गई.
Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रूपेश कुमार (22) निवासी रेलवे कॉलोनी, मंडावली, दिल्ली के रूप में हुई है. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
बताया गया कि Police टीम 15 मई की रात लगभग 10:30 बजे भैंस मंडी डेयरी फार्म, गाजीपुर इलाके में गश्त कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते हुए देखा गया. शक होने पर Police ने उसे रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक सफेद प्लास्टिक बैग मिला.
Police का कहना है कि जब प्लास्टिक बैग की जांच की गई तो उसमें 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ. Police ने शख्स को पकड़ लिया और उसे अपने साथ लेकर गई.
Police के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक महिला से गांजा खरीदता था. आरोपी ने बताया कि वह महिला प्रीत विहार पार्क के पास उससे मिलती थी. हालांकि, वह उसकी पूरी पहचान या पता नहीं बता सका. Police का कहना है कि अब वह इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. इसके साथ ही इस सप्लाई नेटवर्क और अन्य लिंक की जांच कर रही है, ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके.
Police अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. साथ ही सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं. पूर्वी जिला Police ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content