
चंडीगढ़, 21 अप्रैल . Haryana के हिसार में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में जेजेपी नेताओं के प्रदर्शन और Police कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पूर्व उपChief Minister दुष्यंत चौटाला ने Haryana Government पर निशाना साधते हुए कहा कि Government अपने मशीनरी का गलत प्रयोग कर रही है जो सही नहीं है.
Haryana के पूर्व उपChief Minister दुष्यंत चौटाला ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, ‘Government अपनी हर मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बैठक भी की है, बैठक के अंदर यह निर्णय भी हुआ है कि 27 अप्रैल को जो हमारी इनिशियल लड़ाई थी छात्रों की उसको लेकर एक बड़े स्तर की बैठक की जाएंगी, यह बैठक हिसार के क्रांतिमान पार्क में होगी और फिर निर्णय आगे की कार्रवाई होगी.
उन्होंने कहा कि आज के दौर में यूनिवर्सिटी में जिस तरीके से एक ही पॉलिटिकल सोच को कैसे बढ़ाया जाए, उसके लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. इसको लेकर हर पार्टी के छात्र संगठन में रोष है. आपने देखा होगा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया है, आम आदमी पार्टी का छात्र संगठन है. उन सब ने आवाज उठाई और मैं उन सबका धन्यवाद करता हूं. यह लड़ाई किसी एक की नहीं है, इसमें सब लोग है.
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दो महीने में चार छात्राओं ने सुसाइड कर लिया है. 48 घंटे पहले एक छात्रा ने और सुसाइड करने की कोशिश की है तो कहीं ना कहीं एक प्रेशर बनाया जा रहा है और अगर आप मुद्दे को उठाते हो, उनको भी टर्मिनेट कर दिया जाता है तो क्या हमें लड़ाई न लड़े. पार्टी ने निर्णय लिया है कि 27 अप्रैल को होने वाली बैठक में कई मुद्दों पर बात होगी और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.
उन्होंने कहा कि पिछले 72 घंटे में हमारी दी गई शिकायत पर First Information Report दर्ज नहीं की गई है, तो हम कैसे मान लें कि इस पर कोई काम हो रहा है? शिकायत में साफ-साफ जान से मारने की धमकी वाली बात लिखी हुई है. इसी को लेकर हम लोग जनता की अदालत में जा रहे है और जो फैसला होगा उसी पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम लोग अदालत भी जाएंगे और वहां इस मामले में जांच के लिए बात करेंगे, जिससे जनता के सामने सही तथ्य आ सके. Haryana के डीजीपी ने हमारा फोन ही उठाना बंद कर दिया है. अगर इस तरह का व्यवहार मेरे साथ किया जा रहा है, तो सोचिए जनता के साथ क्या होता होगा.
–
Skip to content