मोतिहारी में वाहन जांच के दौरान कार से 24.91 लाख रुपए बरामद, दो नेपाल नागरिक सहित चार गिरफ्तार

मोतिहारी, 28 मई . बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में Police ने वाहन जांच के दौरान एक कार से 24 लाख 91 हजार से ज्यादा की राशि जब्त की है. इस मामले में Police ने पड़ोसी देश नेपाल के दो नागरिकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

Police के एक अधिकारी ने Thursday को बताया कि निमुइया चौक के पास Police वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान एक आई-10 कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से यह भारी मात्रा में नकद राशि बरामद हुई. इतनी बड़ी रकम के वैध स्रोत को लेकर जब कार सवारों से पूछताछ की गई तो वे कोई भी प्रामाणिक दस्तावेज नहीं दिखा सके.

उन्होंने बताया कि पैसा कार की डिक्की में तहखाना बनाकर छिपा कर रखा गया था. उस मामले में कार पर सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. Police द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों में स्थानीय लोगों के साथ-साथ नेपाल का नागरिक भी शामिल है. गिरफ्तार लोगों में आदापुर निवासी कृष्णा सहनी, नरकटियागंज थाना क्षेत्र के कटकेनवा के सुभाष कुमार, नेपाल के बारा के रामनगर निवासी दीपेश कुमार यादव और प्रज्वल सहनी हैं.

Police ने बताया कि ये सभी लोग Patna से आ रहे थे. Police को आशंका है कि ये सभी अवैध मादक पदार्थों के धंधे में लिप्त हैं और बरामद पैसा इसी व्यापार से अर्जित किया गया है. Police गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है. Police प्रशासन ने पूरी राशि को आधिकारिक तौर पर जब्त कर लिया है और अब इस बात की गहन जांच की जा रही है कि यह बरामद राशि किस स्रोत से लाई जा रही थी और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था.

बता दें कि मोतिहारी Police मादक पदार्थों को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है और सभी मार्गों पर तलाशी अभियान चला रखी है.

एमएनपी/डीकेपी