प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान चाक चौबंद हो सुरक्षा व्यवस्था, आमजन को न ही परेशानी: सीएम योगी

वाराणसी, 21 अप्रैल . Chief Minister योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर Tuesday को वाराणसी पहुंचे. Prime Minister के संभावित दौरे के दृष्टिगत उन्होंने सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की. उन्होंने प्रशासन एवं Police के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान होने वाले महिला सम्मेलन के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के आवागमन समेत वाहनों की पार्किंग, पेयजल आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित रहे. उन्होंने कार्यक्रम स्थल के अलावा पूरे शहर की बेहतर स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए स्ट्रीट डॉग एवं छुट्टे पशुओं को आश्रय स्थलों में रखे जाने का निर्देश दिया. कहा कि स्ट्रीट वेंडरों का भी समुचित व्यवस्थापन सुनिश्चित कराया जाए.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने रूट डाइवर्जन की बेहतर व्यवस्था कराए जाने का निर्देश दिया, ताकि आम जनमानस को कोई परेशानी न होने पाए. बैठक में Prime Minister के संभावित कार्यक्रम के दौरान लोकार्पित एवं शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की बाबत मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी.

Chief Minister ने रोपवे की परियोजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान तेजी से कार्य कराये जाने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि गंजारी में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर कराते हुए शीघ्र पूर्ण कराएं. मंडलायुक्त ने बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह तक स्टेडियम का कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा. Chief Minister ने मणिकर्णिका घाट एवं दालमंडी के सड़क चौड़ीकरण का कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

बैठक में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, अश्वनी त्यागी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, Police कमिश्नर मोहित अग्रवाल, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर Police आयुक्त शिवहरि मीणा समेत प्रशासन व Police के सभी अधिकारी मौजूद रहे.

एएमटी/डीकेपी