
शाहजहांपुर, 23 मई . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप Saturday को शाहजहांपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, आम जनता को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा शासन की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई.
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए, ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके.
बैठक के दौरान जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक और Police अधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने विकास परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि Government की मंशा है कि प्रदेश के हर जिले में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ें और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों. उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों से रिपोर्ट ली और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए.
बैठक के बाद मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र Government और Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के 11 वर्षों के शासनकाल में देश की प्रतिष्ठा और विकास नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है.
उन्होंने कहा कि India की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और देश वैश्विक अर्थव्यवस्था में 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गया है.
मंत्री ने कहा कि कुछ Political दल और सामाजिक कार्यकर्ता समय-समय पर Government और पार्टी के खिलाफ अफवाहें फैलाने का प्रयास करते रहते हैं, लेकिन जनता अब इन बातों को अच्छी तरह समझ चुकी है.
उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोप केवल अस्थायी Political रणनीति का हिस्सा हैं और इससे Government की छवि पर कोई असर नहीं पड़ने वाला.
पश्चिम बंगाल में Prime Minister Narendra Modi को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के मामले पर भी मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने कहा कि India और पश्चिम बंगाल इतने कमजोर नहीं हैं कि Prime Minister को झालमुड़ी खिलाने वाले किसी दुकानदार के खिलाफ हत्या जैसी साजिश हो सके. उन्होंने कहा कि देश मजबूत और सशक्त है तथा किसी भी दुकानदार या आम नागरिक को डरने की आवश्यकता नहीं है.
उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India लगातार आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत हो रहा है. विपक्ष के कुछ नेता Prime Minister को बदनाम करने के लिए झूठ फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता सच्चाई जानती है और ऐसे प्रयासों से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है.
–
डीकेपी
Skip to content