
गोरखपुर, 22 जुलाई . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Wednesday को 495 करोड़ रुपए की लागत वाले गोड़धोइया नाला परियोजना (पक्का नाला निर्माण, डायवर्जन, इंटरसेप्शन और ट्रीटमेंट की परियोजना) के कार्यों का दो स्थानों (फातिमा हॉस्पिटल के पास और जेल बाईपास के समीप) पर स्थलीय निरीक्षण किया.
इस अवसर पर जेल बाईपास पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा शासन में भूमाफिया ने सरकारी जमीनों पर गलत इंदराज कर लोगों को ठगा था. उन्हें बरगलाकर जमीनें बेची थीं. भाजपा Government ने जब गोड़धोइया नाला परियोजना शुरू की तो ऐसी जमीन खरीदने वालों को सम्मानजनक मुआवजा दिया है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोगों ने गोड़धोइया नाला के पास जमीनें ली थीं. तब Samajwadi Party की Government में भूमाफियाओं ने सरकारी जमीनों पर गलत इंदराज कराकर उन्हें ठगने का काम किया था. हमने, जिनके भी नाम जमीनों के कागज पर दर्ज हुए थे, उन्हें कंपनसेशन (मुआवजा) देने का काम किया.
सीएम योगी ने कहा कि जनता के सकारात्मक सहयोग से ही इस नाला का पुनरोद्धार हो पाया. उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया में जागरूकता बड़े मायने रखती है. उन्होंने कहा कि जब गोड़धोइया नाले का पुनरोद्धार नहीं हुआ था तो गोरखपुर महानगर उत्तरी क्षेत्र के 17 वार्ड बारिश में जलमग्न हो जाते थे. अब इस नाले को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे कोई नदी बह रही है. उन्होंने कहा कि इस नाले को पुनर्जीवित किया गया है. इसी का परिणाम है कि विगत दिनों 15 घंटे हुई मूसलाधार बारिश में भी उत्तर दिशा में जल भराव नहीं हुआ, इस नाले ने सारा पानी खींच लिया. जब सभी नालों का पुनरोद्धार हो जाएगा तो महानगर में कहीं भी एक बूंद पानी नहीं रुकेगा.
Chief Minister ने बताया कि गोड़धोइया नाला 9.50 किलोमीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा बना है. इसके साथ ही 18 किलोमीटर सीवर लाइन भी पड़ रही है, अब नाले में सीवर नहीं गिरेगा. गोड़धोइया नाला परियोजना में 36 एमएलडी की एसटीपी का काम पूरा हो गया है. नाले पर 14 ब्रिज और 61 एमएलडी मास्टर पंप स्टेशन (एमपीएस) का काम भी पूरा हो गया है. उन्होंने बताया कि उनकी योजना है कि गोड़धोइया नाला पर यातायात की व्यवस्था हो और सुरक्षा के उपाय भी किए जाएं ताकि कोई नाले में न गिरने पाए. उन्होंने कहा कि नाला के दोनों ओर सड़क का निर्माण भी होना है. इसके साथ ही नाले की दोनों तरफ आने-जाने के लिए पुल भी बनना है.
सीएम योगी ने कहा कि गोड़धोइया नाले का काम पूरा हो गया है. सीवर लाइन का काम अंतिम चरण में है. यहां सड़क भी बनेगी, रेलिंग लगेगी, फुटपाथ बनेगा और लाइटिंग की भी अच्छी व्यवस्था रहेगी. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने लोगों का आह्वान किया कि वह नाले में गंदगी और कूड़ा न फेकें. अगर इस नाले का सही ढंग से उपयोग किया गया तो अगले 50 से 100 वर्षों तक गोरखपुर के उत्तरी क्षेत्र में बारिश का पानी जमा नहीं होगा. पानी इस नाले के माध्यम से रामगढ़ताल और तरकुलानी होते हुए राप्ती नदी तक पहुंच जाएगा. पर, यदि कहीं भी बाधा आएगी, कूड़ा डाला जाएगा या कब्जा किया जाएगा तो जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाएगी, बदबू और बीमारी आएगी. इन्हीं समस्याओं से बचाव के लिए इस नाले के पुनरोद्धार का कार्य पूर्ण किया जा रहा है.
उन्होंने नाला की दोनों तरफ सघन पौधरोपण कर हरियाली का नजारा विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि इसमें प्रशासन के साथ लोगों को भी जुटना होगा. Chief Minister ने कहा कि गोड़धोइया नाला परियोजना से गोरखपुर उत्तर क्षेत्र की तीन लाख आबादी लाभान्वित हो रही है उन्हें बीमारी और गंदगी से मुक्त अच्छा वातावरण मिलने लगा है.
सीएम ने विकास कार्यों में सकारात्मक योगदान के लिए महानगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया कहा कि लोगों के सकारात्मक दृष्टिकोण का ही परिणाम है कि मोहद्दीपुर से बाईपास मार्ग, स्पोर्ट्स कॉलेज से बरगदवा मार्ग, असुरन से मेडिकल कॉलेज मार्ग, असुरन से पिपराइच मार्ग फोरलेन हुए हैं. फोरलेन सड़कों से यहां के लोगों की संपत्ति का मूल्य भी बढ़ गया है. पहले जिस संपति की कीमत एक लाख रुपये थी, अब वह पांच लाख रुपए की हो गई है. उन्होंने कहा कि जब सड़कें अच्छी होंगी तो व्यापार बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. Chief Minister ने कहा कि हर तरफ फोरलेन कनेक्टिविटी के चलते गोरखपुर में नए-नए शोरूम आ रहे हैं. व्यापार बढ़ने के साथ लोगों को मनपंसद खरीदारी के लिए बाहर के शहरों में नहीं जाना पड़ रहा है.
सीएम योगी की जनसभा जैसे ही शुरू हुई, बारिश होने लगी. इस पर वहां आए नागरिकों की चिंता करते हुए उन्होंने फौरन उन लोगों को भी जर्मन हैंगर में बुला लिया जो भीड़ अधिक होने के कारण पंडाल से बाहर खड़े थे. Chief Minister की इस आत्मीयता पर लोगों ने जोरदार ताली बजाकर और नारा लगाकर उनका अभिनंदन किया. बारिश में भी बड़ी संख्या में आने के लिए सीएम योगी ने नागरिकों को साधुवाद दिया.
जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोरखपुर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है. योगी Government के विकास कार्यों को देखकर विरोधियों के पास कुछ बोलने को नहीं रह गया है. विकास करने के बजाय जनता का पैसा लूटने वाले विपक्षी दल आखिर बोलें भी तो क्या बोलें.
उन्होंने कहा कि योगी की Government ने गोरखपुर को गोड़धोइया नाला परियोजना देकर ऐतिहासिक कार्य किया है. इस नाले में पानी का प्रवाह अब नदी जैसा हो गया है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ के स्वागत करते हुए महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि गोड़धोइया नाला परियोजना सीएम योगी की दूरदर्शिता का मॉडल है. इस परियोजना से महानगर को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलने जा रही है.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content