
नोएडा, 26 जून . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ Saturday को नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह नोएडा में कुल 2,478 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इनमें 1,045 करोड़ रुपये की 5 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1,434 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है. Chief Minister का यह दौरा नोएडा और आसपास के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
नोएडा प्राधिकरण ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक का जायजा स्वयं प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने लिया. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए. Chief Minister सबसे पहले सेक्टर-96 स्थित नवनिर्मित मुख्य प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करेंगे. करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से बने इस आधुनिक भवन में नोएडा प्राधिकरण के विभिन्न विभाग एक ही परिसर में संचालित होंगे, जिससे नागरिकों को बेहतर और तेज सेवाएं मिल सकेंगी.
इसके अलावा Chief Minister 608 करोड़ रुपये की लागत से तैयार डीएससी रोड पर अगाहपुर पेट्रोल पंप से एनएसईजेड तक लगभग 5.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का औपचारिक उद्घाटन करेंगे. हालांकि इस मार्ग को नवंबर 2025 में ट्रायल के लिए खोल दिया गया था लेकिन अब इसका औपचारिक लोकार्पण होगा. साथ ही विभिन्न सेक्टरों में सीवर लाइन बिछाने और रेन वाटर ड्रेन निर्माण जैसी परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा.
शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में भंगेल एलिवेटेड रोड पर पिलर संख्या-59 के पास क्लोवर लीफ इंटरचेंज का निर्माण, सेक्टर-145 में पांच प्रतिशत आवासीय भूखंडों का विकास, चौड़ी सड़क और नाली निर्माण, दलित प्रेरणा स्थल के सिविल एवं विद्युत कार्यों का अनुरक्षण, शाहदरा ड्रेन और विभिन्न जोनल सड़कों के सुदृढ़ीकरण, सेक्टर-8, 5, 9 और 10 में सड़क एवं पुलिया निर्माण, गिझौड़ तक नाले को ढकने का कार्य, एमपी-2 एलिवेटेड रोड पर नॉइज बैरियर लगाना तथा सेक्टर-38ए स्थित बॉटेनिकल गार्डन बस डिपो का नवीनीकरण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं. इनके अलावा भी कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी.
Chief Minister के आगमन को देखते हुए सेक्टर-96 में विशेष हैलीपैड तैयार किया गया है. इससे पहले Chief Minister Saturday दोपहर एक बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पहुंचेंगे. वहां यमुना सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से नोएडा पहुंचकर प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे और एमएसएमई कार्यक्रम में भाग लेंगे. सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर Police, पीएसी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है.
बॉम्ब स्क्वायड और डॉग स्क्वायड ने भी पूरे परिसर की गहन जांच की है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जा सके. Chief Minister का प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 12:55 बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद यमुना सिटी में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. दोपहर 3:25 बजे सेक्टर-96 स्थित नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करेंगे और एमएसएमई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. Saturday शाम 4:30 बजे से मेरठ मंडल के लोक निर्माण विभाग के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और इसके बाद गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे.
–
पीकेटी/पीएम
Skip to content