
New Delhi, 15 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में एक करोड़ युवाओं को एआई ट्रेनिंग देने और महिला आरक्षण समेत युवाओं से जुड़े मुद्दों का जिक्र किए जाने पर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने खुशी जाहिर की. छात्रों ने कहा कि Prime Minister युवाओं की जरूरतों और भविष्य को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं.
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की संयुक्त सचिव दीपिका झा ने महिला आरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में Government का प्रयास महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि सभी Political दलों को इस मुद्दे पर साथ आना चाहिए, ताकि महिलाओं की Political भागीदारी बढ़ सके.
दीपिका झा ने कहा कि जेन जी भी अब समझ रहा है कि कौन उनके हित में काम कर रहा है और कौन उन्हें भटकाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi अपना काम कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में देश के लिए बेहतर काम होगा.
मुफ्त कोचिंग और एआई ट्रेनिंग के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तकनीक और मोबाइल से काफी जुड़ी हुई है. ऐसे में युवाओं को एआई से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने की पहल महत्वपूर्ण है. उन्होंने Prime Minister के इस विचार का समर्थन किया.
लाल किले की प्राचीर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिक्र करते हुए दीपिका ने कहा कि इस बार कार्यक्रम भव्य रहा. उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ के गायन का भी उल्लेख किया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से देशभक्ति की भावना मजबूत होती है.
दिल्ली विश्वविद्यालय के एक छात्र ने कहा कि 2014 से पहले और उसके बाद देश में हुए बदलावों को युवाओं ने देखा है. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा Prime Minister मोदी के नेतृत्व को पसंद करते हैं.
छात्र ने Prime Minister द्वारा एक करोड़ युवाओं को एआई से जोड़ने के लिए ट्रेनिंग देने की घोषणा का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि युवाओं को नई तकनीक से जोड़ना देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. छात्र ने मुफ्त कोचिंग की पहल का भी समर्थन किया.
एक अन्य छात्र ने कहा कि यदि India को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है तो इसमें युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण होगी. उन्होंने कहा कि देश के युवा Prime Minister मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं और युवाओं की ताकत ही देश की ताकत है.
एक अन्य छात्रा ने कहा कि केंद्र Government ने महिलाओं और देश के लिए कई योजनाओं पर काम किया है. उन्होंने कहा कि Government के प्रयासों से महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं.
इसी बीच, बिजनेसवुमन माया चौधरी ने महिला आरक्षण को लेकर कहा कि Prime Minister ने महिलाओं के बारे में जिस तरह से सोचा है, वह उनके लिए अच्छी खबर है. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और 33 प्रतिशत आरक्षण से उनकी Political भागीदारी को और मजबूती मिल सकती है.
–
डीकेएम/डीकेपी
Skip to content