
चंडीगढ़, 24 जुलाई . पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर कथित लाठीचार्ज और मारपीट के मामले में Government ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसपी सतवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई घटना को लेकर बढ़ते विरोध और विभिन्न संगठनों के दबाव के बीच की गई है.
डीएसपी के निलंबन के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण थी.
गुरमीत सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, “बरनाला में सफाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण थी. इस पूरे मामले पर Chief Minister भगवंत सिंह मान से चर्चा की गई. Chief Minister के निर्देश पर संबंधित डीएसपी सतवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.”
बरनाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर Police द्वारा कथित लाठीचार्ज किए जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. इस घटना के विरोध में वाल्मीकि समुदाय और सफाई कर्मचारी संगठनों ने पंजाब के कई हिस्सों में प्रदर्शन शुरू कर दिए.
जालंधर में प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दीपक तेलू ने आरोप लगाया कि बरनाला में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, पर Police और सिविल प्रशासन ने बल प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि वह खुद बरनाला जाकर स्थिति का जायजा लेकर आए हैं.
वहीं, सैनिटरी सुपरवाइजर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बंटू सभरवाल ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि जब तक संबंधित एसएसपी, डीएसपी, एसएचओ और कार्यकारी अधिकारी (ईओ) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा.
सफाई कर्मचारी संगठनों का कहना है कि केवल डीएसपी के निलंबन से मामला खत्म नहीं होगा. वे घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
दूसरी ओर, Government की ओर से डीएसपी के निलंबन को मामले में प्रारंभिक कार्रवाई माना जा रहा है.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content