पुणे में शराबी ने किया बवाल, पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज

पुणे, 6 जून . शराब के नशे में एक युवक ने पुणे में Policeकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली. नशे की हालत में मर्यादा की सारी हदें पार कर देने वाले इस शराबी के खिलाफ Police ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

आरोपी रोहन गौतम सालवे (26) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), Maharashtra Police अधिनियम और Maharashtra दारूबंदी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Police शिकायत के अनुसार, 5 जून की रात करीब दो बजे नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि टिलक रोड स्थित जयश्री होटल देर रात तक खुला है. सूचना मिलने पर दोनों Policeकर्मी मौके पर पहुंचे. वहां एक युवक एक महिला से जोर-जोर से बहस कर रहा था. पूछताछ में पता चला कि युवक महिला के मोबाइल फोन से वीडियो बना रहा था. महिला ने इसका विरोध किया तो वह उससे अभद्र तरीके से बहस करने लगा.

Police ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह Policeकर्मियों से भी उलझ पड़ा. उसने अपना नाम रोहन गौतम सालवे और पता गुलटेकड़ी, पुणे बताया. Police उसे पूछताछ के लिए खडक Police थाने ले आई. Police के मुताबिक, थाने पहुंचने पर उसके मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी और वह किसी की बात सुनने की स्थिति में नहीं था.

रात करीब 2:20 बजे सेक्टर नाइट राउंड पर निकले वरिष्ठ Police निरीक्षक शशिकांत चव्हाण Police स्टेशन पहुंचे. Policeकर्मियों ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी. पूछताछ के दौरान आरोपी ने वरिष्ठ अधिकारी से भी अभद्र भाषा में बात की.

शिकायत के मुताबिक, जब वरिष्ठ निरीक्षक चव्हाण आरोपी के मुंह से शराब की गंध की पुष्टि करने का प्रयास कर रहे थे, तभी उसने उनके और अन्य Policeकर्मियों की ओर थूकना शुरू कर दिया. उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने Police constable चंद्रशेखर हुणचळगी की कॉलर पकड़ ली, उनका दाहिना हाथ मरोड़ दिया और पैर पर जोरदार लात मारकर घायल कर दिया.

इसके बाद आरोपी ने वरिष्ठ निरीक्षक शशिकांत चव्हाण, Police हवलदार तुळसुळकर, मोडक, Police constable साळुंखे, कांडीलकर और अन्य Policeकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की.

आरोपी लगातार गाली-गलौज करता रहा और Policeकर्मियों को धमकाते हुए बोला कि मेरे ऊपर पहले से 307 का मामला है तुम्हें खत्म करने में मुझे समय नहीं लगेगा.

Policeकर्मियों ने किसी तरह आरोपी को काबू में किया. इसके बाद उसे चिकित्सकीय जांच के लिए ससून अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की कि आरोपी शराब के नशे में था. उसके रक्त के नमूने रासायनिक विश्लेषण के लिए सुरक्षित रखे गए हैं.

मारपीट में घायल हुए Police constable चंद्रशेखर हुणचळगी की भी मेडिकल जांच कराई गई है. शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात Policeकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी.

इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1), 132, 351(3), 352; Maharashtra Police अधिनियम 1951 की धारा 112 और 117 तथा Maharashtra दारूबंदी अधिनियम 1949 की धारा 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

खडक Police स्टेशन के वरिष्ठ Police निरीक्षक शशिकांत चव्हाण ने से बातचीत में बताया कि आरोपी रोहन सालवे के खिलाफ पहले भी राजगढ़ Police स्टेशन में एक Policeकर्मी के सिर पर कुर्सी मारने का मामला दर्ज है.

उन्होंने कहा कि अदालत ने आरोपी को तीन दिन की Police हिरासत में भेजा है और उसकी Police कस्टडी 7 जून को समाप्त हो रही है.

Police के अनुसार आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और इस पूरी घटना की विस्तृत जांच की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

डीकेएम/पीएम