अमृतसर में ड्रग्स और हथियार तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर, 25 जून . पंजाब Police को एक बड़ी कामयाबी मिली है. अमृतसर कमिश्नरेट Police ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार, ड्रग्स और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में Police ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक अफगान नागरिक भी शामिल है.

Police के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हुए थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इनके संपर्क विदेश में बैठे हैंडलरों से थे, जो social media प्लेटफॉर्म के जरिए इनके साथ संपर्क में रहते थे. इन्हीं हैंडलरों के निर्देश पर ये लोग ड्रग्स और हथियारों की खेप हासिल करते थे और फिर उन्हें अलग-अलग आपराधिक गिरोहों और अपराधियों तक पहुंचाते थे.

छापेमारी के दौरान Police ने 10 अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं. इनमें दो सब मशीन गन भी शामिल हैं. इसके अलावा करीब 5.048 किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की गई है. Police ने 30.38 लाख रुपये की हवाला राशि भी बरामद की है, जिससे यह साफ होता है कि इस नेटवर्क का इस्तेमाल अवैध वित्तीय लेन-देन के लिए भी किया जा रहा था.

Police का मानना है कि इस गिरोह के तार कई अन्य राज्यों और विदेशों तक फैले हो सकते हैं. हवाला के जरिए पैसे का लेनदेन किया जाता था और उसी पैसे का इस्तेमाल ड्रग्स तथा हथियारों के कारोबार में किया जाता था.

इस मामले में अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में First Information Report दर्ज कर ली गई है. Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं. साथ ही, विदेश में बैठे मास्टरमाइंड और उनके स्थानीय सहयोगियों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है.

पंजाब Police ने स्पष्ट किया है कि राज्य में नशा तस्करी, अवैध हथियारों की तस्करी, हवाला कारोबार और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति आगे भी इसी तरह जारी रहेगी. ऐसे नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है और राज्य की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पीआईएम/पीएम