नशा मुक्त ओडिशा अभियान को सफलता, सोनपुर में 13 करोड़ रुपए का गांजा जब्त

सोनपुर, 9 अगस्त . Odisha में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त Odisha अभियान’ के तहत सोनपुर Police को बड़ी सफलता मिली है. Police ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे 12.5 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

Police को सूचना मिली थी कि एक ट्रक के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा सुबालया थाना क्षेत्र से होकर ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर Police ने विशेष अभियान चलाते हुए संदिग्ध वाहन को रोकने की कार्रवाई की.

Police टीम मौके पर पहुंची और ट्रक की तलाशी ली. हालांकि, Police की मौजूदगी का आभास होते ही ट्रक चालक और उसके साथ मौजूद अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गए.

छापेमारी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया. Police ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है.

हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन Police का कहना है कि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

इस बड़ी कार्रवाई की राज्य Police मुख्यालय ने सराहना की है. Odisha के Police महानिदेशक (डीजीपी) योगेश बहादुर खुरानिया ने सफल अभियान के लिए सोनपुर Police अधीक्षक (एसपी) नारायण नायक और उनकी टीम को बधाई दी है.

इस संबंध में सुबालया थाने में मामला दर्ज किया गया है. Police पूरे मामले की जांच कर रही है और गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है.

बता दें कि Odisha Government ने राज्य को पूरी तरह से नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है. Chief Minister मोहन चरण माझी ने नशे की समस्या को खत्म करने के लिए 100 सप्ताह के जन-आंदोलन की घोषणा की. Chief Minister ने यह घोषणा कलिंगा स्टेडियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान की. यह कार्यक्रम ‘नशा मुक्त India और विकसित India 2047’ अभियान की शुरुआत के मौके पर आयोजित किया गया था, जिसे Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को New Delhi से शुरू किया था.

Chief Minister माझी के अलावा Governor डॉ हरिबाबू कम्भम्पति, खेल और युवा सेवा मंत्री सूर्यबंशी सूरज और सैकड़ों छात्रों ने केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत ‘माई भारत’ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम को वर्चुअली देखा, जिसे Prime Minister ने संबोधित किया. गवर्नर डॉ कम्भम्पति ने वहां मौजूद सभी लोगों को ‘नशा मुक्त युवा – विकसित India प्रतिज्ञा अभियान’ की शपथ दिलाई.

एएमटी/डीकेपी