
पेशावर, 1 जुलाई . Pakistan के पेशावर के बाहरी इलाके में संदिग्ध ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए. घटना Tuesday देर रात को हसन खेल सब-डिवीजन के पस्तावाना इलाके की है.
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.
डॉन ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि, घायल सातों लोग एक ही परिवार से थे. शुरुआती जानकारी में बताया गया था कि एक महिला की हालत बेहद गंभीर थी. बाद में स्थानीय लोगों ने बताया कि शेर मस्त और उनका 15 वर्षीय बेटा अब भी पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
हसन खेल के एक स्थानीय बुजुर्ग ने पुष्टि की कि शेर मस्त की बहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्रोन हमला किसने किया और इसका उद्देश्य क्या था. सुरक्षा एजेंसियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
गौरतलब है कि अप्रैल में भी हसन खेल उपखंड के चंदोका इलाके में एक संदिग्ध ड्रोन हमले से एक मस्जिद को मामूली नुकसान पहुंचा था, हालांकि उस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था. चंदोका क्षेत्र पेशावर और कोहाट की सीमा पर स्थित है.
इस बीच, Pakistan सेना ने दावा किया कि अफगानिस्तान की सीमा से बलूचिस्तान में चार साधारण (रुडिमेंटरी) ड्रोन Tuesday को भेजे गए, जिन्हें Pakistanी वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते पहचानकर मार गिराया. सेना के जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) के अनुसार, ये ड्रोन अफगान तालिबान शासन की ओर से उन आतंकी संगठनों को समर्थन और संरक्षण देने की नीति का हिस्सा थे, जो अफगानिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों से सक्रिय हैं.
आईएसपीआर ने कहा कि एयर डिफेंस प्रणाली ने इन सभी ड्रोन का तुरंत पता लगा लिया. सुरक्षा बलों ने अत्याधुनिक तकनीक और जवाबी उपायों के जरिए चारों ड्रोन को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया. सेना के अनुसार, त्वरित कार्रवाई के कारण किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ और सभी प्रयास विफल कर दिए गए.
Pakistanी सेना ने आरोप लगाया कि अफगान तालिबान शासन की ऐसी गतिविधियां अपने ही नागरिकों का ध्यान भटकाने की कोशिश हैं. आईएसपीआर ने कहा कि इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना रवैया अफगान जनता की परेशानियों को और बढ़ाता है.
–
केआर/
Skip to content