अमृतसर : राज्य स्तरीय डॉक्टर्स अवॉर्ड से डॉ. रश्मि विज सम्मानित, एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला अवॉर्ड

अमृतसर, 4 जुलाई . स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और जनकल्याण के लिए निभाई गई उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रश्मि विज को पंजाब Government के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय डॉक्टर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

यह सम्मान उन्हें प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने, टीकाकरण अभियानों को सफलतापूर्वक लागू करने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रदान किया गया.

डॉ. रश्मि विज को विशेष रूप से पंजाब में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण की सबसे अधिक कवरेज सुनिश्चित करने तथा सिविल अस्पताल के लिए पहला ‘मुस्कान’ सर्टिफिकेशन प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया. उनके नेतृत्व में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया, जिसकी राज्य स्तर पर भी सराहना की गई.

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डॉ. रश्मि विज ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है. यह पुरस्कार किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य विभाग की टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम है. नामांकन की प्रक्रिया कई स्तरों से होकर गुजरी, जिसमें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों, सिविल सर्जन और अन्य उच्च अधिकारियों ने उनके कार्य का मूल्यांकन किया. इसके बाद ही उनका चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए किया गया.

उन्होंने बताया कि पंजाब को सर्वाइकल कैंसर मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से बड़े स्तर पर कार्य किया गया. जब पंजाब Government ने 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया, तब अमृतसर की पूरी स्वास्थ्य टीम ने इसे मिशन के रूप में लिया. आशा वर्करों, एएनएम, मेडिकल अधिकारियों और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया तथा वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया.

डॉ. रश्मि विज ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और वर्ष 2006 से दुनिया के कई देशों में लगाई जा रही है. पहले यह वैक्सीन केवल निजी अस्पतालों में उपलब्ध थी, लेकिन अब पंजाब Government इसे 14 से 15 वर्ष की लड़कियों को निःशुल्क उपलब्ध करा रही है, ताकि उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके. लोगों के सहयोग और स्वास्थ्य विभाग की मेहनत से अमृतसर एचपीवी टीकाकरण अभियान में पंजाब का अग्रणी जिला बना.

इस अवसर पर डॉ. रश्मि विज ने बरसात के मौसम में डेंगू से बचाव को लेकर भी लोगों को जागरूक किया. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक Friday डेंगू विरोधी गतिविधियां चलाता है. उन्होंने लोगों से अपने घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा कूलरों, गमलों, टायरों, फ्रिज की ट्रे और अन्य बर्तनों में पानी जमा न होने देने की अपील की.

उन्होंने कहा कि डेंगू का मच्छर साफ खड़े पानी में पनपता है, इसलिए सप्ताह में एक बार ऐसे सभी बर्तनों को खाली करना बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों को गर्मी और बरसात के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, तेज धूप से बचने तथा खुले और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करने की भी सलाह दी. उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखे तो डेंगू सहित कई मौसमी बीमारियों से बचाव संभव है.

एएसएच/एबीएम