
Ahmedabad, 11 जून . Union Minister जितेंद्र सिंह ने Thursday को कहा कि India का स्पेस सेक्टर में विकास की बड़ी संभावनाएं हैं और यह मौजूदा 9 अरब डॉलर से बढ़कर अगले 10 वर्षों में 45 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है.
‘आत्मनिर्भर अंतरिक्ष अभियान’ कार्यक्रम के साइडलाइन में मीडिया से बातचीत करते हुए सिंह ने कहा कि Prime Minister मोदी ने क्रांतिकारी कदम उठाते हुए पांच वर्ष पहले स्पेस सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोला था. यह सेक्टर विकसित India 2047 का लक्ष्य पाने में अहम भूमिका निभाएगा.
उन्होंने आगे कहा कि इससे युवाओं के लिए मौके बढ़े हैं और आज देश में 400 से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप मौजूद हैं. साथ ही कि वर्तमान समय में इस सेक्टर में और निवेश की आवश्यकता है और सेक्टर को एफडीआई में जो छूट मिली हुई है. उसका फायदा कैसे लिया जा सकता है. इस पर काम करने की जरूरत है.
इस कार्यक्रम में निवेश को लेकर पूछे गए एक सवाल पर सिंह ने कहा कि टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर लागू करने के लिए पैसे की भी जरूरत होती है. हम पैसे का इंतजाम कैसे करते हैं, कितनी कुशलता से ऐसा कर पाते हैं और किस हद तक कर पाते हैं, इससे ही उस लक्ष्य तक पहुंचने की हमारी क्षमता तय होगी, जिसकी हम कल्पना कर रहे हैं. इसीलिए मैं बार-बार कह रहा हूं कि हमें देश और विदेश से ज्यादा से ज्यादा निवेश की जरूरत है, चाहे वह दान के रूप में हो, फाउंडेशन से हो या बिजनेस से हो.
वहीं, रक्षा क्षेत्र पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India अब रक्षा क्षेत्र में भी पहचान बना रहा है, उदाहरण के लिए, हमारी ब्रह्मोस मिसाइल का अब निर्यात किया जा रहा है. इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे देश हमारी मिसाइलों को लेकर बहुत उत्साहित हैं. साथ ही, हमारे उपकरण कनाडा, फ्रांस और कुछ यूरोपीय देशों को भी भेजे जा रहे हैं. इस तरह, रक्षा क्षेत्र में हमारे स्वदेशी उत्पादों, चाहे वे परमाणु-संचालित हों या अंतरिक्ष तकनीक पर आधारित, ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और स्वीकार्यता बना ली है.”
–
एबीएस
Skip to content