
फिरोजाबाद, 26 जून . उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद क्षेत्र में आगरा Lucknow एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर के कारण 25 से अधिक यात्री घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर है.
जानकारी सामने आई कि फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा Lucknow एक्सप्रेसवे एक डबल डेकर बस ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मारी थी. यह बस गोरखपुर से चंडीगढ़ जा रही थी. हादसा इतना भयंकर था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
बताया गया कि हादसे के समय बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे, जिसमें से करीब 25 यात्रियों को चोटें आईं. हादसे की सूचना पर Police तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल 5 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया.
बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है. एक घायल व्यक्ति ने को बताया कि हम सभी सो रहे थे. हमें पता नहीं चला कि कहां और किसके टक्कर हुई है.
अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि यहां 25 लोगों को भर्ती कराया गया था. कई लोगों को सैफई और आगरा के लिए रेफर किया गया है.
वहीं, डॉक्टर अनुराग कांत वर्मा ने को बताया कि सूचना मिली थी कि एक बस की ट्रक से टक्कर हुई है. इसके बाद जो घायल अस्पताल लाए गए थे, उनमें से 5 लोगों की स्थिति गंभीर थी. उन्हें दूसरी जगह रेफर कर दिया गया. करीब 25 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
उन्होंने बताया कि फिलहाल 15 लोगों का इलाज चल रहा है. कुछ मरीजों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई.
–
डीसीएच/
Skip to content