‘आस्था से खिलवाड़ न करें, सबूत हैं तो एसआईटी को दें’, राममंदिर चढ़ावा मामले पर सीएम योगी का विपक्ष पर पलटवार

देवरिया, 26 जून . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विपक्ष के आरोपों पर Friday को तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि Government ने पहले दिन ही स्पष्ट कर दिया था कि मामले में “दूध का दूध और पानी का पानी” किया जाएगा. एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

उन्होंने विपक्ष से अपील की कि रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ न करें और यदि किसी के पास कोई प्रमाण है तो उसे एसआईटी के समक्ष प्रस्तुत करे. देवरिया में 456 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Chief Minister ने कहा कि उन्होंने 19 जून को अयोध्या दौरे के दौरान भी स्पष्ट किया था कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अब एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर पहली First Information Report दर्ज हो चुकी है और कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है.

Chief Minister ने कहा कि अयोध्या करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है. इस पवित्र नगरी पर बेबुनियाद आक्षेप लगाने से बचना चाहिए. भगवान श्रीराम की मर्यादा का पालन करना सीखिए. Government किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं है, लेकिन बिना तथ्यों के आरोप लगाकर जनभावनाओं को आहत करना भी उचित नहीं है.

उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़े ठोस तथ्य या साक्ष्य हैं तो उन्हें सार्वजनिक बयानबाजी के बजाय एसआईटी को उपलब्ध कराना चाहिए. उन्होंने दोहराया कि रामभक्तों की आस्था की अग्निपरीक्षा नहीं ली जानी चाहिए और इस मुद्दे पर अनावश्यक राजनीति से बचना चाहिए. Chief Minister ने इस दौरान Samajwadi Party और कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज जो लोग अयोध्या और भगवान राम के नाम पर सवाल उठा रहे हैं, वही लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व को नकारते थे और राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का विरोध करते रहे.

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग “जय श्रीराम” के उद्घोष पर कार्रवाई करते थे, रामनवमी और अन्य धार्मिक आयोजनों में व्यवधान पैदा करते थे, लेकिन अब वही आस्था की बात कर रहे हैं. बिना नाम लिए Chief Minister ने दिल्ली के पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला.

उन्होंने कहा, “दिल्ली से आज एक सज्जन अयोध्या आए हैं. दिल्ली की जनता ने उन्हें वर्षों तक अवसर दिया, लेकिन उन्होंने राजधानी को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया. यदि उन्होंने दिल्ली के साथ वैसा ही न्याय किया होता जैसा डबल इंजन की भाजपा Government ने अयोध्या के साथ किया है, तो दिल्ली भी आज अयोध्या धाम की तरह विकास की नई पहचान बन चुकी होती.”

Chief Minister ने कहा कि राज्य Government की मंशा पूरी तरह स्पष्ट है और जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विकेटी/एएस