
गोरखपुर, 16 अप्रैल . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान Thursday सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान श्रावस्ती से आई एक महिला ने गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चे के इलाज में मदद का अनुरोध किया. साथ में आए बच्चे को देखकर Chief Minister योगी भावुक हो गए.
Chief Minister ने महिला से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा. जब महिला ने बताया कि उसका कार्ड नहीं बना है तो Chief Minister ने कहा- घबराइए मत, बच्चे के इलाज में कोई भी बाधा नहीं आने देंगे. आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे और विवेकाधीन कोष से भी बच्चे के इलाज में आर्थिक सहायता देंगे. महिला का प्रार्थना पत्र लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद अफसरों को इस निर्देश के साथ हस्तगत किया कि इसे श्रावस्ती के जिलाधिकारी को भेजकर आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए. साथ ही डीएम के जरिये इलाज का एस्टीमेट भी शासन को उपलब्ध कराया जाए.
गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 200 लोगों से मिले. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक Chief Minister खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना. इत्मीनान से बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए. पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए. अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व Police अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषप्रद होना चाहिए.
जनता दर्शन में Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं. उन्होंने उनसे मिलने आए लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा, घबराइए मत. Government हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी. अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर Chief Minister ने Police अधिकारियों को अपराधियों व भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं. Chief Minister ने इन बच्चों को दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया.
–
पीएम
Skip to content