बड़े पर्दे पर पहली बार खुद को देख इमोशनल हुईं डोनल बिष्ट, बोलीं– अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है

Mumbai , 23 जुलाई . टीवी Actress डोनल बिष्ट कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘एमआरपी’ से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया है. तेलुगु सिनेमा में अपना अनुभव शेयर करते हुए Actress ने कहा कि खुद को पहली बार बड़े पर्दे पर देखना उनके लिए एक यादगार पल में से एक था.

हैदराबाद में एमआरपी के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान Actress ने खुद को बड़े पर्दे पर देखने के इमोशनल पल को याद करते हुए कहा, “एक अलग माध्यम और भाषा में काम करना मेरे लिए बेहद शानदार था. तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री अपनी शानदार कहानियों और फिल्म निर्माताओं की वजह से दुनियाभर में अलग पहचान रखता है और ऐसी जगह से इतना प्यार मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है.”

डोनल बिष्ट ने कहा कि हिंदीभाषी दर्शक भी तेलुगु फिल्मों को उतना ही प्यार देते हैं. मैं बहुत खुश हूं कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे खुले दिल से स्वीकार किया. मेरे मन में सिर्फ आभार है और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं.

Actress ने कहा, “मैंने टीवी और वेब प्लेटफॉर्म पर काम किया है, लेकिन खुद को पहली बार इतने बड़े पर्दे पर देखना बहुत भावुक कर देने वाला था. हर नया अवसर मुझे कुछ नया सिखाता है और इस फिल्म ने मुझे फिल्म निर्माण को एक नए नजरिए से समझने का मौका दिया. इससे मुझे एहसास हुआ कि एक कलाकार के तौर पर अभी मुझे बहुत कुछ सीखना है.”

डोनल ने यह भी कहा कि वह आगे भी हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु सिनेमा में काम करना चाहती हैं. उन्होंने कहा, “फिल्मों की दुनिया में यह मेरा पहला कदम है और अब तक मिले हर प्यार और समर्थन के लिए मैं दिल से आभारी हूं. मैं उम्मीद करती हूं कि आगे भी ऐसे सार्थक प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनूं और एक कलाकार के रूप में लगातार आगे बढ़ती रहूं.”

एनएस/