‘करें योग, रहें निरोग’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने जनता को दी बधाई

New Delhi, 21 जून . अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमत्रियों ने Sunday सुबह-सुबह सार्वजनिक कार्यक्रमों में योग किया. इसके साथ ही योग दिवस की बधाई देते हुए लोगों से प्रतिदिन योग करने की अपील की.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “‘योग: कर्मसु कौशलम्’.योग व्यायाम के साथ ही शरीर, मन और आत्मा को एकाकार करने वाला विज्ञान भी है. समस्त योग साधकों एवं प्रदेश वासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. Prime Minister Narendra Modi के प्रयासों से आज योग एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है. आइए, स्वस्थ एवं आरोग्य राष्ट्र के निर्माण हेतु हम सभी प्रतिदिन योग करने का संकल्प लें.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. योग India की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का ऐसा अमूल्य ज्ञान है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन और आंतरिक संतुलन का मार्ग दिखाया है. आदरणीय Prime Minister Narendra Modi के अथक प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और यह जन-जन के जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है. योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन को शांत, विचारों को सकारात्मक और जीवन को अनुशासित बनाने की एक सशक्त साधना है. आइए, इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हम सभी नियमित योग करने का संकल्प लें और स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. योग India की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसने आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है. Prime Minister के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त हुई. आज करोड़ों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर हैं. आइए, हम सभी योग को अपनाकर स्वस्थ भारत, सशक्त India और विकसित India के संकल्प को और मजबूत करें. “करें योग, रहें निरोग.”

Rajasthan के Chief Minister भजन लाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “योग हमारी प्राचीन ऋषि-मुनि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसने सदियों से मानव जीवन को स्वास्थ्य, संतुलन और आध्यात्मिक चेतना का मार्ग दिखाया है. Prime Minister Narendra Modi के सतत प्रयासों से आज योग विश्वभर में मानव कल्याण का संदेश दे रहा है.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “समस्त दिल्लीवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अनुपम उपहार है. यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है. व्यस्त दिनचर्या में योग आत्मिक शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करता है. आज के दिन योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें. स्वस्थ, सशक्त एवं खुशहाल दिल्ली के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं. योग करें, निरोग रहें.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. योग India की महान सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है. यह केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली एक संपूर्ण जीवनशैली है. नियमित योग अभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से शांत और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है. Prime Minister Narendra Modi के प्रयासों और मार्गदर्शन से India की यह प्राचीन परंपरा वैश्विक स्तर पर एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है. करोड़ों लोग योग को अपनाकर स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं. आइए हम सभी यह संकल्प लें कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.”

Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई. Prime Minister Narendra Modi ने 2015 में संयुक्त राष्ट्र संघ के माध्यम से पूरी दुनिया में योग को पहुंचाया है.”

ओपी/एएस