
New Delhi, 9 अगस्त . दिल्ली मेट्रो ने ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली एक खास मेट्रो पेश की है. इस मेट्रो पर देशभक्ति स्लोगन लिखे गए हैं, जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ भी शामिल है. दिल्ली मेट्री के मुताबिक, ये मेट्रो येलो लाइन पर चलाई जा रही है.
डीएमआरसी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन India के 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के तहत आयोजित हफ्ते भर चलने वाले कार्यक्रमों के हिस्से के तौर पर दिल्ली मेट्रो ने Sunday को आजादी की भावना का जश्न मनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली एक खास मेट्रो पेश की. यह मेट्रो दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की येलो लाइन पर चल रही है.
पोस्ट में आगे कहा गया है कि इस साल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान India के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150वें साल के खास मौके का जश्न मना रहा है. सभी नागरिकों को गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने और डिजिटल कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.
बता दें कि देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई और हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई. दिल्ली मेट्रो भी इस अभियान में शामिल हो गई है.
Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में साल 2022 में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी का एक व्यापक जनआंदोलन बन चुका है. इस साल 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संस्कृति मंत्रालय की पोस्ट को रिपोस्ट भी किया.
Prime Minister मोदी ने पोस्ट में लिखा कि हमारा तिरंगा हमारा गौरव है और देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की निरंतर प्रेरणा है. आइए, हम ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराएं. खुशी है कि इस वर्ष के प्रयास ‘वंदे मातरम’ को समर्पित हैं, और वह भी ऐसे समय में जब हम इसकी 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं.
वहीं, संस्कृति मंत्रालय ने अभियान की वेबसाइट ‘हर घर तिरंगा डॉट कॉम’ लॉन्च करते हुए कहा कि पिछले 150 सालों से ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष ने देश की आत्मा को झकझोरा है. इस स्वतंत्रता दिवस पर जब India ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्राओं, रैलियों, संगीत कार्यक्रमों और सामूहिक गायन के लिए एकजुट हो रहा है, तो आइए वही भावना हर गली और हर घर तक पहुंचाएं.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content