
चेन्नई, 4 अगस्त . डीएमके युवा विंग ने Tuesday को तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी सचिव उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की. संगठन ने आरोप लगाया कि तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) Government कावेरी जल विवाद को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब देने से बचने के लिए Police कार्रवाई का सहारा ले रही है.
उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी के बाद जारी बयान में युवा विंग ने कहा कि यह कार्रवाई दिखाती है कि Government विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों का Political रूप से जवाब देने में असमर्थ है. संगठन ने दावा किया कि उनके खिलाफ दर्ज मामला Political कारणों से प्रेरित है.
युवा विंग ने उन आरोपों को खारिज किया कि पूर्व उपChief Minister ने तंजावुर की एक जनसभा में अपने भाषण के दौरान अश्लील या आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. संगठन का कहना है कि उन्होंने किसी व्यक्ति विशेष का उल्लेख नहीं किया था और उनके Political विरोधी जानबूझकर उनकी टिप्पणियों का गलत मतलब निकाल रहे हैं.
युवा विंग के अनुसार, Government ने उस समय उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कार्रवाई की, जब वह सदन में Government से कई मुद्दों, खासकर कावेरी जल विवाद, पर सवाल उठाने की तैयारी कर रहे थे.
बयान में आरोप लगाया गया कि आगामी विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष को Government का सामना करने से रोकने और कावेरी जल मुद्दे पर उठ रहे सवालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया.
Chief Minister विजय पर निशाना साधते हुए युवा विंग ने दावा किया कि उनकी फिल्मों के संवादों में ऐसे शब्द रहे हैं, जिन्हें उदयनिधि स्टालिन पर लगाए गए आरोपों से भी ज्यादा आपत्तिजनक माना जा सकता है. संगठन ने आरोप लगाया कि विजय की पिछली फिल्म में भी गाली-गलौज वाले शब्दों का इस्तेमाल हुआ था और पूछा कि Political भाषणों को लेकर टीवीके इतनी चयनात्मक नाराजगी क्यों दिखा रही है?
संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि जब भाजपा नेता नैनार नागेंद्रन ने कथित तौर पर एक Actor को Chief Minister से जोड़ते हुए टिप्पणी की थी, तब सत्तारूढ़ दल चुप रहा. उसने सवाल किया कि उन टिप्पणियों पर टीवीके ने उसी तरह की तीखी प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी?
युवा विंग ने कहा कि Government की आलोचना और तमिलनाडु से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवालों को गिरफ्तारियों या आपराधिक मामलों के जरिए दबाया नहीं जा सकता.
उदयनिधि स्टालिन के समर्थन को दोहराते हुए संगठन ने कहा कि तंजावुर भाषण से जुड़े विवाद का इस्तेमाल Political बहस को कावेरी विवाद से हटाने के लिए किया जा रहा है. आरोप लगाया कि विधानसभा सत्र से पहले विपक्ष को कमजोर करने के उद्देश्य से गिरफ्तारी की गई है और डीएमके राज्य के मुद्दों को उठाना जारी रखेगी, चाहे Government कोई भी कार्रवाई करे.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content