दिव्यांका और उनके पति ने सिक्योरिटी गार्ड को दिखाई बच्चों की झलक, मिला आशीर्वाद

Mumbai , 30 मई . Actress दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं. बच्चों के जन्म के बाद से ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने और उनके बारे में जानने के लिए उत्साहित थे. Friday शाम को दिव्यांका और उनके पति अपने बच्चों के साथ अस्पताल से घर लौट आए.

इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अस्पताल से अपने बेबी को घर लेकर जाती नजर आ रही हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि Actress अपनी कार से बाहर निकलती दिखाई देती हैं. उन्होंने अपने बच्चों को सफेद रंग के कंबल में लपेट रखा है. इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं. जैसे ही वह अपनी सोसायटी के गेट पर पहुंचीं, वहां मौजूद एक सुरक्षा गार्ड ने परिवार के लिए दरवाजा खोल दिया.

हालांकि, सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान दिव्यांका और सुरक्षा गार्ड के बीच हुई बातचीत ने खींचा. इस दौरान Actress और उनके पति ने न सिर्फ गार्ड से बातचीत की, बल्कि अपने दोनों बच्चों की झलक भी दिखाई. इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने स्नेहपूर्वक बच्चों को आशीर्वाद दिया, उनके सिर को पारंपरिक तरीके से छूकर शुभकामनाएं दीं.

यह सहज और भावुक पल social media पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स दिव्यांका की विनम्रता और गर्मजोशी की जमकर सराहना कर रहे हैं.

इस साल मार्च में गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर दिव्यांका और विवेक ने social media के जरिए प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी. इसके बाद 26 मई को उनके घर बच्चों का जन्म हुआ.

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी. साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे. जनवरी 2016 में दोनों ने सगाई की और इसके करीब पांच महीने बाद, जुलाई 2016 में Bhopal में शादी कर ली.

अब शादी के कुछ सालों के बाद अब दोनों के घर में दो-दो बेटों का जन्म हुआ, जिससे उनकी जिंदगी में एक नए और बेहद खूबसूरत अध्याय की शुरुआत हो चुकी है.

एनएस/एएस