
Bengaluru, 12 अगस्त . कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार ने Wednesday को कहा कि नए मंत्रियों को विभाग सौंपने का काम पूरा हो गया है और मंजूरी के लिए लिस्ट Governor थावरचंद गहलोत को भेज दी गई है. इससे कैबिनेट में बदलावों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया.
Bengaluru में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विभागों के बंटवारे में देरी और कैबिनेट में बदलाव की अफवाहों पर सीएम शिवकुमार ने कहा कि लिस्ट कुछ ही घंटों में जारी कर दी जाएगी.
उन्होंने कहा, “विभागों के बंटवारे की लिस्ट फाइनल हो गई है और मंजूरी के लिए गवर्नर के पास भेज दी गई है. मीडिया को कुछ घंटों में लिस्ट मिल जाएगी. कैबिनेट में कोई बदलाव नहीं हो रहा है.”
सूत्रों का कहना है कि नए शामिल हुए मंत्रियों और शिवकुमार के साथ पहले शपथ लेने वाले वरिष्ठ मंत्रियों के बीच अहम विभाग पाने के लिए जबरदस्त लॉबिंग चल रही है.
खबरों के मुताबिक, खाद्य मंत्री केएच मुनियप्पा सोशल वेलफेयर विभाग चाहते हैं. वहीं, सिद्दारमैया Government में मंत्री रहे जमीर अहमद खान, एन. चेलुवरयास्वामी, संतोष लाड, मधु बंगारप्पा और एस.एस. मल्लिकार्जुन वही विभाग चाहते हैं, जो उनके पास पहले थे.
के. शिवलिंगेगौड़ा, रिजवान अरशद, के.एस. बसंतप्पा, पी.एम. नरेंद्र स्वामी, एच.सी. बालकृष्ण और अजय सिंह समेत कई नए मंत्री भी अहम विभागों के लिए लॉबिंग कर रहे हैं, क्योंकि वे Government में अपनी जगह बनाना चाहते हैं.
सूत्रों का कहना है कि विभागों के बंटवारे को लेकर सीएम शिवकुमार पर दबाव था और कांग्रेस हाईकमान इस प्रक्रिया में बारीकी से शामिल था. Chief Minister के कई बार दिल्ली जाने के बावजूद Wednesday तक अंतिम बंटवारा पेंडिंग था.
इस देरी ने कांग्रेस Government पर दबाव भी बढ़ा दिया है, क्योंकि Thursday से कर्नाटक विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है. उम्मीद है कि विपक्ष इस देरी को लेकर Government को घेरेगा और सत्र के दौरान विभागों का बंटवारा न होना एक Political मुद्दा बन सकता है.
अब जब Chief Minister ने कहा कि लिस्ट गवर्नर को भेज दी गई है तो उम्मीद है कि Government जल्द ही बंटवारे की औपचारिक घोषणा कर देगी.
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content