डाइविंग विश्व कप फाइनल : चीन ने सभी नौ स्वर्ण पदक जीते

बीजिंग, 4 मई . 2026 फिना (एफआईएनए) डाइविंग विश्व कप का फाइनल 3 मई को चीन की राजधानी पेइचिंग में संपन्न हुआ. प्रतियोगिता के अंतिम दिन, चीनी टीम ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर इस स्पर्धा में सभी 9 स्वर्ण पदक अपने नाम किए.

फाइनल के पहले दिन, छेन च्या और छेन यिवेन ने महिला सिंक्रोनाइज्ड 3-मीटर स्प्रिंगबोर्ड का खिताब जीता. 3 मई को महिला व्यक्तिगत 3-मीटर स्प्रिंगबोर्ड फाइनल में दोनों ने कड़ी टक्कर दी. अंततः छेन च्या ने 374.40 अंकों के साथ अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया, जबकि छेन यिवेन केवल 1.35 अंकों से पीछे रहकर दूसरे स्थान पर रहीं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैडिसन कीनी ने 339.00 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया.

पुरुषों की 10 मीटर प्लेटफॉर्म स्पर्धा में, 19 वर्षीय चीनी एथलीट पाई युमिंग ने 542.95 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि मैक्सिकन एथलीट रैंडल विलर्स वाल्डेज़ ने 538.15 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया. ल्यैन च्युनच्ये को 506.80 अंक मिले और उन्होंने कांस्य पदक जीता.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/