
टीकमगढ़, 21 अगस्त . Madhya Pradesh में योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने और आम लोगों की समस्या को करीब से समझने के लिए शुरू किए गए Chief Minister जन विश्वास अभियान में कई खामियां सामने आ रही है.
Chief Minister मोहन यादव ने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान लापरवाही सामने आने पर सहकारिता विभाग के जिला पंजीयक को निलंबित कर दिया है. राज्य में हर Friday को Chief Minister सहित मंत्री और अधिकारी विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं. इसी क्रम में Chief Minister मोहन यादव टीकमगढ़ पहुंचे.
Chief Minister यादव ने जन विश्वास अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ में सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया. Chief Minister ने इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला पंजीयक सहकारिता एसके कौशिक को निलंबित करने के निर्देश दिए. दयाराम लोधी की मां रानीबाई की मृत्यु होने पर सहकारी बैंक की मवई शाखा द्वारा नॉमिनी के खाते में राशि अंतरित नहीं किये जाने की शिकायत पर उक्त कार्रवाई की गई.
Chief Minister यादव ने कहा है कि सभी विभागीय अधिकारी सतत रूप से फील्ड भ्रमण कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लें. स्थानीय स्तर पर जनता की शिकायतों का समय सीमा में प्रभावी निराकरण किया जाये. क्षेत्र विशेष में मिलने वाली शिकायतों का भी समुचित निराकरण सुनिश्चित हो.
Chief Minister यादव ने शिकायतकर्ता महेश प्रसाद लोधी, कमलेश नामूलिया, दयाराम लोधी, कालीचरण सिंह राजपूत और हरिराम विश्वकर्मा से संवाद किया और उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की.
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए Chief Minister ने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी, जबकि उत्कृष्ट कार्य पर शासकीय सेवक सम्मानित किए जाएंगे.
Chief Minister यादव ने मौके पर जिले में विभिन्न शासकीय उचित मूल्य दुकानों के वास्तविक स्थान पर संचालन के लिए आवश्यक कार्रवाई पर भी चर्चा हुई.
–
एसएनपी/एमएस
Skip to content