मध्य प्रदेश के रीवा में कांग्रेस एसटी सेल के जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या

रीवा, 29 जुलाई . Madhya Pradesh के रीवा जिले में तीन अज्ञात लोगों ने एक कांग्रेस नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी. Police ने Wednesday को यह जानकारी साझा की.

मृतक अमित कोल कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति (एसटी) सेल के जिला अध्यक्ष थे. अधिकारियों के अनुसार, यह घटना Tuesday रात 10 बजे सिविल लाइन्स Police स्टेशन इलाके के शांति विहार में एचडीएफसी बैंक के पास हुई, जब कोल पास की एक दुकान पर गए थे.

Police के मुताबिक, दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन हमलावरों ने धारदार हथियारों से कोल पर हमला किया और दोनों मोटरसाइकिलें मौके पर ही छोड़कर भाग गए.

Police ने बताया कि कोल को कई जगह चाकू मारे गए थे और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद Police अधीक्षक गुरुकरण सिंह वरिष्ठ Police अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे.फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत इकट्ठा किए.

Police ने हमलावरों द्वारा छोड़ी गई दोनों मोटरसाइकिलें जब्त कर ली हैं और उनके रजिस्ट्रेशन विवरण और अन्य तकनीकी सबूतों के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

एसपी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग Police टीमें बनाई गई हैं. इलाके के cctv फुटेज की जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच हो रही है.”

Police ने बताया कि जांचकर्ता इलाके के चश्मदीदों और दुकानदारों से भी पूछताछ कर रहे हैं और साथ ही मोबाइल फोन लोकेशन डेटा और अन्य तकनीकी सबूतों का विश्लेषण कर रहे हैं.

Police का कहना है कि हत्या के मकसद का अभी तक पता नहीं चल पाया है. जांचकर्ता व्यक्तिगत दुश्मनी, Political प्रतिद्वंद्विता और अन्य विवादों सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं.

कोल इस इलाके में कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारी थे और उन्होंने पहले वार्ड नंबर 4 से नगर निकाय चुनाव भी लड़ा था.

उनके पिता पड़ोसी अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम Police स्टेशन में एसएचओ के पद पर तैनात हैं. वह 31 जुलाई को सेवा से रिटायर होने वाले हैं. Police ने बताया कि इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है.

डीकेएम/पीएम