एमपी में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वितरण, सीएम मोहन यादव ने जारी की मई माह की पेंशन

Bhopal , 25 जून . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने Thursday को सिंगल क्लिक से लगभग 34 लाख हितग्राहियों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का हस्तांतरण किया. मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम मे Chief Minister मोहन यादव ने 33 लाख 92 हजार 695 से अधिक भाई-बहनों और बुजुर्गों के खातों में मई महीने की 203 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि घर में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद होना, तपती धूप में ठंडी छांव के समान होता है. हमारी संस्कृति में बुजुर्गों, असहायों और समाज के सबसे कमजोर वर्ग को आदर देना केवल कर्तव्य नहीं बल्कि हमारा धर्म माना गया है. राज्य Government द्वारा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि हमारी कोशिश है कि राज्य का कोई भी निर्धन परिवार, माताएं, बहनें या हमारे दिव्यांग साथी स्वयं को बेसहारा न समझें. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश में अंत्योदय का संकल्प सिद्ध हो रहा है. इसी दिशा में राज्य Government भी गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के कल्याण में जुटी है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन केवल आर्थिक सहायता नहीं है, अपितु निर्धन परिवारों, दिव्यांग साथियों में आपके प्रति Government का स्नेह, सम्मान और सुरक्षा का वचन है. राज्य Government सभी को अपने परिवार का हिस्सा मानती है.

उन्होंने कहा कि Government प्रत्येक नागरिक के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है. कृषक कल्याण वर्ष में राज्य Government ने किसान हितैषी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. प्रदेश के किसानों को शून्य ब्याज दर पर कर्ज दिया जाएगा और इसे चुकाने की समयावधि 31 मार्च नहीं होगी, बल्कि किसान जिस तारीख को कर्ज लेंगे, उसे अगले 12 माह की अवधि में लोन भरना होगा.

Chief Minister यादव ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में आज देश का प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है. पिछले 10 वर्षों में देश के 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. Prime Minister गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 80 करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने मुफ्त राशन मिल रहा है. Prime Minister आवास, आयुष्मान भारत, जल-जीवन मिशन, उज्जवला योजना जैसी योजनाओं ने जन-कल्याण का इतिहास लिखा है.

उन्होंने कहा कि राज्य Government अधिकांश कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में देश में अग्रणी है. Government गरीब, युवा, नारी और किसान कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से वरिष्ठजन, माताएं-बहनें और हितग्राही वर्चुअली सम्मिलत हुए.

एसएनपी/डीएससी