मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर विवाद बना हिंसक, युवक पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mumbai , 13 जून . Maharashtra के Mumbai में एक लोकल ट्रेन के अंदर एक युवक से मारपीट मामले में जीआरपी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मारपीट की यह घटना Thursday सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से खोपोली जा रही ट्रेन में हुई थी.

कर्जत जीआरपी के अधिकारी ने बताया कि चलती Mumbai लोकल ट्रेन में सीट को लेकर झगड़ा हुआ था. एक युवक को पहले कुछ लोगों ने मिलकर पीटा था. बाद में आरोपियों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया. अधिकारी ने बताया कि ट्रेन वांगानी रेलवे स्टेशन पार कर चुकी थी, तभी उस युवक के साथ कुछ अन्य युवकों की लगेज कंपार्टमेंट में सीट पर बैठने को लेकर बहस शुरू हो गई थी. यह झगड़ा मारपीट में बदल गया.

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया था. वह चाकू से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है और अभी उसका इलाज चल रहा है. पीड़ित की पहचान सतीश पाठक (26) के रूप में हुई है, जो Mumbai के मस्जिद बंदर का रहने वाला है.

घटना के बाद कर्जत जीआरपी ने मामले की तफ्तीश शुरू की. आरोपियों की तलाश के लिए cctv खंगाले गए और लोगों से पूछताछ की गई. कई घंटों की मेहनत के बाद जीआरपी शुरुआत में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही.

इन आरोपियों की पहचान इमरान इदरीस अंसारी (18) और करण कन्हैयालाल अग्रवाल (22) के रूप में हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई में जीआरपी आरोपियों को पकड़ पाई.

हालांकि, एक युवक तब फरार हो गया था. तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया था. हालांकि, जीआरपी तीसरे आरोपी को भी हिरासत में लेने में सफल रही है. तीसरा आरोपी नाबालिग है और उसे फिलहाल बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

डीसीएच/