पटना के दो कोचिंगों में विवाद का मामला तूल पकड़ा, खान सर के खिलाफ एफआईआर

Patna, 5 जून . बिहार की राजधानी Patna में दो कोचिंग संस्थानों में शुरू हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ लिया है. इस बीच, खान ग्लोबल स्टडीज में हुई तोड़फोड़ की घटना के संबंध में अब फैसल खान उर्फ ‘खान सर’ पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. इधर, Police ने छात्रों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

Police के मुताबिक, Tuesday देर रात खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई थी और परिसर पर पथराव किया गया था. इसके बाद Thursday को एक वीडियो के social media पर वायरल होने के बाद Police ने कथित तौर पर गोली चलाने के आरोप में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान के दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया था.

जानकारी के मुताबिक, इनके बयान के आधार पर फैसल खान को भी आरोपी बनाया गया है. इस बीच Patna Police ने एक बयान जारी कर कहा कि कदमकुआं थानांतर्गत खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव एवं तोड़फोड़ की गई थी. उक्त के संदर्भ में कदमकुआं थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. अनुसंधान के क्रम में एक वीडियो के सामने आने के बाद दो लोग घटना के पश्चात हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो के सत्यापन के बाद खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान से जुड़े दो गार्ड को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. प्रयोग किए गए हथियारों को जब्त करके एफएसएल जांच के लिए अग्रसित किया जा रहा है. बयान में अनुरोध करते हुए कहा गया है, “सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि कोचिंग सेंटर की प्रतिस्पर्धा में किसी के बहकावे में न आएं. अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था में कोई समझौता नहीं किया जाएगा.”

खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव और तोड़फोड़ के मामले में Police ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. Thursday को इसके विरोध में छात्रों ने Patna में कैंडल मार्च भी निकाला था. बता दें कि पहले चर्चित शिक्षक खान सर ने गोली चलने की बात कही थी. हालांकि बाद में वे इससे पलट गए थे.

एमएनपी/डीकेपी