
Patna, 6 जून . बिहार की पूर्व Chief Minister राबड़ी देवी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में की गई कटौती के विरोध में Saturday को लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने एक बड़ा कदम उठाया है. लालू-राबड़ी ने अपने सरकारी आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस लौटा दिया है. इस पूरे घटनाक्रम पर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव की प्रतिक्रिया सामने आई.
राजद प्रवक्ता ने सुरक्षा में की गई कटौती को घृणित और बदले की भावना से प्रेरित राजनीति करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है.
समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान शक्ति सिंह यादव ने कहा कि Government ने जानबूझकर लालू परिवार की सुरक्षा में व्यापक कटौती की है. उन्होंने कहा कि हाल ही में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को वाहन से ठोंका गया था. इसके बावजूद सुरक्षा कम करना Government की मंशा पर सवाल खड़े करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government विपक्ष को कमजोर करने और डराने का प्रयास कर रही है.
राजद प्रवक्ता ने कहा कि राबड़ी देवी पूर्व Chief Minister होने के साथ-साथ विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी हैं, जबकि लालू प्रसाद यादव भी राज्य के पूर्व Chief Minister रह चुके हैं. इसके बावजूद उनके पूरे परिवार की सुरक्षा में कटौती की गई है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर Government की मंशा क्या है. आप चाहते हैं कि लालू प्रसाद के पूरे परिवार को बीच चौराहे पर बुलडोज करा दें. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष विपक्ष को खत्म करने की राजनीति कर रहा है.
उन्होंने कहा कि पहले आवास को लेकर विवाद खड़ा किया गया और अब सुरक्षा का मुद्दा सामने लाया गया है. जनता के जनादेश से पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका तय होती है और विपक्ष को कमजोर करने का कोई भी प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. ये विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं, विपक्ष को बुलडोज करना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि जनता के जनादेश पर आप जो कुठाराघाट हमला कर रहे हैं उसे बिहार बर्दाशत नहीं करेगा.
–
Skip to content