
शिमला, 6 जून . Himachal Pradesh को Saturday को रेल संपर्क के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है. हिमाचल के ऊना जिले के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल के कोलकाता तक सीधी रेल सेवा का शुभारंभ किया गया. हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12325/12326) के विस्तारित फेरे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इस नई रेल सेवा से Himachal Pradesh के ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पूर्वी India की यात्रा के लिए बेहतर और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा. साथ ही धार्मिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, रेलवे अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह केंद्र Government की ओर से Himachal Pradesh को मिली एक ऐतिहासिक सौगात है. उन्होंने बताया कि ऊना प्रदेश का एकमात्र जिला है जो पूर्ण रूप से ब्रॉडगेज रेल नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और पिछले वर्षों में केंद्र Government के प्रयासों से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का विस्तार यहां तक किया गया है, जिससे प्रदेशवासियों और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिली है.
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक Saturday सुबह 6:10 बजे अंब अंदौरा से रवाना होगी और करीब 31 घंटे 50 मिनट में कोलकाता पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक Thursday सुबह 7:40 बजे कोलकाता से चलेगी और Friday शाम 4:55 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी. यह ट्रेन आसनसोल, Patna जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, Lucknow, बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में अंबाला और चंडीगढ़ तक चलने वाली कई ट्रेनों को ऊना से संचालित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र Government प्रदेश में रेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिककरण के लिए लगातार कार्य कर रही है.
इस दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की Political स्थिति पर भी टिप्पणी की. कांग्रेस नेता नीरज भारती द्वारा राज्य Government पर लगाए गए आरोपों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को पहले भाजपा की Political बयानबाजी बताया जाता था, अब उन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस के अपने नेता और पदाधिकारी भी Government की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि Himachal Pradesh की वर्तमान Government भ्रष्टाचार और अव्यवस्था की सभी सीमाएं पार कर चुकी है तथा जनता Government की कार्यशैली से निराश है.
–
Skip to content