
Lucknow, 16 अगस्त . BJP MP दिनेश शर्मा ने Sunday को सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े ‘वंदे मातरम’ विवाद, राहुल गांधी की टिप्पणियों, पी. चिदंबरम के ‘दिमागी नक्सल’ वाले पोस्ट समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी.
सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े ‘वंदे मातरम’ विवाद पर से बातचीत करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ Lok Sabha और राज्यसभा की ओर से पारित एक संवैधानिक व्यवस्था है. इसका गायन और इसके संबंध में सम्मान की दृष्टि का स्पष्ट उल्लेख है न करने पर दंड का प्रावधान है.
राहुल गांधी की ओर से ‘अपना गाना गाते हैं’ कहने को लेकर दिनेश शर्मा ने कहा कि देश का गाना तो वंदे मातरम ही है. अगर कोई दूसरे देश का हो, जिसे India की संप्रभुता पर विश्वास न हो, वह इस प्रकार का बयान दे सकता है. अगर कोई संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति ऐसा बयान देता है तो यह आश्चर्य का विषय है.
महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल को लेकर विपक्ष के हमलावर होने के सवाल पर दिनेश शर्मा में कहा कि Prime Minister की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नारी सशक्तीकरण और India को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है. विपक्ष शब्दों में उलझ रहा है. Prime Minister की ओर से समाधान की बात की जा रही है. महिलाओं को अधिकार और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के अवसर की बात कर रहे हैं. विपक्ष की ओर से कुछ और बात की जा रही है.
चुनाव से पहले यूपी Government की ओर से महिलाओं को बड़ी सौगात देने जाने को लेकर दिनेश शर्मा ने कहा कि Government की ओर से जो भी योजनाएं आती हैं, वो महिलाओं के पक्ष में होती हैं. सुकन्या धन योजना, कन्या के विवाह की योजना, शौचालय निर्माण, गैस की व्यवस्था और आवास की व्यवस्था समेत तमाम और व्यवस्थाएं हैं. महिलाओं का उन्नयन और सशक्तीकरण Government की प्राथमिकता है.
राम मंदिर में पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू किए जाने को लेकर दिनेश शर्मा ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पता है कि उनकी ओर से पुरोहितों के लिए किस प्रकार के वस्त्र धारण की व्यवस्था की जाती है.
पीएम मोदी की ओर स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए भाषण पर दिनेश शर्मा ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं, जो युवाओं का दुरुपयोग करके उनको हिंसा की तरफ ले जाना चाहते हैं और उनके कंधे का सहारा लेकर Political रोटियां सेंकने का स्वप्न देखते हैं. विपक्षीय दलों की इसमें दुर्भाग्यपूर्ण योगदान है. Prime Minister की ओर से युवाओं के हाथ में कंप्यूटर, कलम, स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, स्टैंडअप इंडिया के माध्यम से महान India की संकल्पना युवाओं के आधार पर की जा रही है. विपक्ष युवा को कहीं और भटकाकर हिंसा की तरफ ले जाने का स्वप्न देखते हैं.
–
एसडी/
Skip to content