दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव के दावों को भ्रामक बताया, पीएम मोदी के कार्यकाल को सराहा

Patna, 11 जून . बिहार Government में मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि Political मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर वे उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं. इस दौरान उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के 12 वर्षों के कार्यकाल, बिहार की आर्थिक स्थिति, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और पश्चिम बंगाल की राजनीति सहित कई विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल Prime Minister Narendra Modi का कार्यकाल बेमिसाल रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक तरफ सैन्य शक्ति के माध्यम से दुनिया को India की ताकत से परिचित कराया, वहीं आर्थिक रूप से देश को मजबूत बनाते हुए India को दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया है. आज India की कूटनीति और दुनिया के देशों के साथ उसके संबंध एक नई ऊंचाई पर हैं. यही कारण है कि India विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. मेरी शुभकामना है कि मोदी जी स्वस्थ रहें और देश का नेतृत्व करते रहें.

ओमान तट के पास एक ऑयल टैंकर पर अमेरिकी हमले के बाद तीन भारतीयों के लापता होने के मामले पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान को आपसी संघर्ष से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं सबसे पहले अमेरिका और ईरान से अनुरोध करूंगा कि आपसी लड़ाई के कारण पूरी दुनिया को वैश्विक संकट में डालने का काम नहीं होना चाहिए. विश्व को शांति की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि इस तरह के संघर्ष दुनिया को तबाही की ओर ले जा रहे हैं.

श्रीनगर में Pakistan के खिलाफ हुए प्रदर्शन और संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर पीओके के मुद्दे को लेकर उठी आवाज पर मंत्री ने कहा कि यह Pakistan और पीओके के लोगों का आंतरिक मामला है. उन्होंने कहा कि यदि पीओके के लोगों को ऐसा महसूस हो रहा है तो वे अपनी आवाज उठा रहे हैं और दोनों पक्षों को इस समस्या का समाधान तलाशना चाहिए.

पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को लेकर पूछे गए सवाल पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि बंगाल में टीएमसी का जनाधार लगातार कमजोर हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में गुंडागर्दी, गलत Political संस्कृति और घुसपैठ के समर्थन की वजह से जनता ने टीएमसी को नकारना शुरू कर दिया है. ऐसी स्थिति में कांग्रेस में विलय के अलावा पार्टी के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है.

Prime Minister Narendra Modi के लगातार 12 वर्षों तक Prime Minister पद पर बने रहने पर अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उन्हें बधाई दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ट्रंप पहले भी कई बार Prime Minister मोदी के पक्ष में बयान दे चुके हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया Prime Minister मोदी के नेतृत्व और उनके कार्यों का लोहा मानती है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें सम्मान मिलता रहा है.

बिहार के वित्तीय संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि उन्हें Government के साथ बैठकर राज्य की आर्थिक स्थिति को समझने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बिहार Government विकसित बिहार के सपने को साकार करने की दिशा में काम कर रही है. ऐसे में बिना तथ्यों के आरोप लगाने के बजाय सकारात्मक सुझाव देना चाहिए.