
रांची, 4 जुलाई . राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर मचे घमासान के बीच Madhya Pradesh के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने यह दावा किया है कि महाकाल के मंदिर में भी चंदा चोरी हो रही है. पूर्व सीएम ने एक के बाद एक कर कई आरोप लगाए. दिग्विजय सिंह के आरोपों पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने टिप्पणी की. विभिन्न मामलों पर भाजपा और केंद्र Government पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की.
महाकाल मंदिर के चंदे के दुरुपयोग को लेकर दिग्विजय सिंह के आरोपों पर राकेश सिन्हा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है. यदि दिग्विजय सिंह ने यह आरोप लगाया है, तो उसके पीछे तथ्य हैं. चढ़ावे की चोरी करना, मंदिरों की जमीन पर कब्जा करना, वोटों की चोरी करना और सत्ता की चोरी करना पिछले 12 वर्षों में भाजपा Government की कार्यशैली रही है. Government लोगों की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है. दिग्विजय सिंह द्वारा उठाए गए पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए.
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और भगवान श्रीराम की मूर्ति के रंग को लेकर उठाए गए सवालों पर राकेश सिन्हा ने कहा कि उस समय कई सनातनी श्रद्धालुओं और अनेक शंकराचार्यों ने भी इस विषय पर सवाल उठाए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि वोट की राजनीति के उद्देश्य से अर्धनिर्मित मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई ताकि इसे एक बड़ा Political आयोजन बनाया जा सके. जब भगवान श्रीराम की मर्यादा का Political लाभ के लिए उपयोग किया जाएगा तो उसके परिणाम भी सामने आएंगे.
असम के Chief Minister हिमंता विस्वा सरमा के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा कि अब असम में ध्रुवीकरण की राजनीति की आवश्यकता नहीं है क्योंकि समस्या पर नियंत्रण कर लिया गया है. राकेश सिन्हा ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति करती है और चुनाव समाप्त होने के बाद इस मुद्दे पर चुप हो जाती है. उन्होंने दावा किया कि असम में अपराध और भ्रष्टाचार कम नहीं हुए हैं बल्कि दोनों चरम पर हैं.
कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी विवाद और पार्टी मुख्यालय पर कब्जे के दावे को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र Government के संरक्षण में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने कहा कि जब केंद्र Government का आशीर्वाद प्राप्त हो तो किसी भी कार्यालय पर कब्जा किया जा सकता है. इसी संरक्षण के कारण राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी और महाकाल मंदिर की जमीनों से जुड़े विवाद जैसे मामले सामने आ रहे हैं.
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में दोषियों पर कार्रवाई को लेकर दत्तात्रेय होसबाले के बयान पर राकेश सिन्हा ने कहा कि Government पूरे मामले की लीपापोती कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब भ्रष्टाचारियों और कथित चंदा चोरों को बचाने का प्रयास किया जाएगा तो दोषी कैसे सामने आएंगे. यदि निष्पक्ष जांच होगी तभी दोषियों की पहचान हो सकेगी. उन्होंने यह भी कहा कि सनातनी समाज धैर्य रखता है, लेकिन यदि उसका धैर्य टूट गया तो उसके गंभीर परिणाम होंगे.
Prime Minister Narendra Modi द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि Prime Minister पिछले 12 वर्षों से उद्घाटन और शिलान्यास करते आ रहे हैं, लेकिन असली सवाल निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का है. कई परियोजनाओं में उद्घाटन के कुछ समय बाद ही निर्माण संबंधी खामियां सामने आई हैं. किसी भी परियोजना का मूल्यांकन उसकी गुणवत्ता और टिकाऊपन के आधार पर होना चाहिए.
India और Pakistan के बीच वार्ता फिर से शुरू करने संबंधी जम्मू कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला के बयान पर राकेश सिन्हा ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत होनी चाहिए, लेकिन Pakistan को भी पड़ोसी देश होने के नाते विश्वास और मर्यादा बनाए रखनी होगी. यदि दोनों देशों की ओर से ईमानदारी से मित्रता का प्रयास होगा तो संबंध बेहतर हो सकते हैं, लेकिन यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि भविष्य में विश्वास को ठेस न पहुंचे.
Gujarat एटीएस द्वारा आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर राकेश सिन्हा ने कार्रवाई का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यदि एटीएस ने आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, तो यह एक सराहनीय कदम है और इसके लिए Gujarat एटीएस के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई दी जानी चाहिए.
–
Skip to content