
Mumbai , 10 अगस्त . Actress दीया मिर्जा ने हालिया रिलीज वॉर-ड्रामा वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में पूर्व एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ (बीएस धनोआ) की पत्नी कमलप्रीत कौर धनोआ के किरदार में नजर आ रही हैं. Monday को Actress ने सीरीज का हिस्सा बनकर पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया.
दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें Actor जिमी शेरगिल के समेत कई लोगों के साथ नजर आ रही हैं. Actress ने इस पोस्ट के जरिए बताया कि सीरीज का हिस्सा होना उनके लिए बड़ी बात है, जिसके लिए उन्होंने सभी का आभार जताया.
Actress ने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, “एक कलाकार के तौर पर हम जो किरदार हम किरदार नहीं चुनते, बल्कि किरदार हमें चुनता है, जिससे हम एक बेहतर इंसान बनते हैं. ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में कमलप्रीत धनोआ का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. कमल मैम आपका शुक्रिया. आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगी. टोनी सर, आप कमाल हैं. जिमी शेरगिल सर, आपके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा. टोनी धनोआ (पूर्व एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ का घर का नाम) के रोल के लिए आपसे बेहतर कोई नहीं हो सकता.”
6 एपिसोड की एक हिंदी वॉर-ड्रामा वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में जिमी शेरगिल ने Actress दीया मिर्जा के पति पूर्व एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ (बीएस धनोआ) का किरदार निभाया है. सीरीज में दीया मिर्जा ने कमलप्रीत कौर धनोआ का किरदार निभाने के जरिए उन महिलाओं के अनकहे बलिदानों और ताकत को पर्दे पर उतारा है, जो अपने पतियों को मुस्कुराकर देश की रक्षा के लिए भेजती हैं.
सीरीज में युद्ध के मैदान के साथ-साथ Political और कूटनीतिक तनावों (जैसे India और Pakistan के शीर्ष नेतृत्व के बीच की हलचल) का भी यथार्थवादी चित्रण किया गया है.
सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के ऐतिहासिक और साहसी हवाई ऑपरेशन पर आधारित है. सीरीज में दीया और जिमी शेरगिल के अलावा, सिद्धार्थ, अभय वर्मा, दीया मिर्जा, आदिल हुसैन और प्राजक्ता कोली समेत कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. यह सीरीज 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
–
एनएस/
Skip to content