
नादिया, 26 जुलाई . पश्चिम बंगाल के नादिया से BJP MP जगन्नाथ Government ने नीट पेपर लीक विवाद, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने, बंगाल में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई और कारगिल विजय दिवस सहित कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि केंद्र Government भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी.
नीट पेपर लीक मामले पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जगन्नाथ Government ने कहा, “इस पूरे मामले में धर्मेंद्र प्रधान का किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार से कोई संबंध नहीं था. जैसे ही मामले की जानकारी मिली, तत्काल जांच के आदेश दिए गए, Police ने कार्रवाई की और आवश्यक कदम उठाए गए. परीक्षा दोबारा आयोजित की गई और छात्रों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास किया गया.”
उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली Government के 12 वर्षों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को लेकर कोई गंभीर आरोप सिद्ध नहीं हुआ है. कुछ देश विरोधी ताकतें और विपक्षी दल इस मुद्दे को Political रंग देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार न होने के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान ने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए इस्तीफा दिया, जो उनकी नैतिक जिम्मेदारी और Political परिपक्वता का उदाहरण है.”
नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नियुक्ति पर BJP MP ने भरोसा जताते हुए कहा, “वह एक अनुभवी और सक्षम नेता हैं. धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा क्षेत्र में जो नीतियां शुरू की थीं, प्रह्लाद जोशी उन्हें आगे बढ़ाते हुए शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने का काम करेंगे और देश को विकास की दिशा में आगे ले जाएंगे.”
उन्होंने सीजेपी के कार्यकर्ताओं पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया, “उनके व्यवहार से उनकी वास्तविक मानसिकता सामने आ गई है. आंदोलन के दौरान पत्रकारों और Policeकर्मियों पर हमले हुए, जिससे लोगों के सामने उनके इरादे स्पष्ट हो गए हैं. इस तरह की गतिविधियां देश और समाज के हित में नहीं हैं.”
पश्चिम बंगाल में गुंडा एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई पर जगन्नाथ Government ने कहा, “जो भी व्यक्ति देश के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी उचित नहीं है और कानून अपना काम करेगा.”
कारगिल विजय दिवस पर BJP MP ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए कहा, “यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है. कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने Pakistan को करारा जवाब दिया और देश की सुरक्षा सुनिश्चित की. ऐसी वीरगाथाओं का व्यापक प्रचार होना चाहिए ताकि नई पीढ़ी सैनिकों के साहस और बलिदान से प्रेरणा ले सके.”
–
एससीएच/
Skip to content