
Lucknow, 26 जुलाई . उत्तर प्रदेश Government के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद पर प्रह्लाद जोशी के कार्यभार संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नई टीम पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेगी.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा Prime Minister से जनता से माफी मांगने की मांग पर संजय निषाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का उद्देश्य केवल पिछड़े वर्ग के नेताओं का विरोध करना है. उनके अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान पिछड़े वर्ग से आते थे और इसी वजह से विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग पर अड़ा रहा. उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी संसद में पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा से बच रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि इस मामले में उनकी पार्टी का नाम सामने आ सकता है.
अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में Supreme Court के निर्देश पर नई एसआईटी के गठन को लेकर मंत्री ने कहा कि न्यायालय के आदेशों का पालन करना Government का दायित्व है. उन्होंने कहा कि Government ने अदालत के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए नई एसआईटी का गठन किया है और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ के उस बयान, जिसमें उन्होंने नकल माफिया को कांग्रेस और Samajwadi Party की देन बताया था, का समर्थन करते हुए संजय निषाद ने कहा कि इस पूरे मुद्दे पर विधानसभा में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए. उनका कहना था कि सदन में बहस होने से यह स्पष्ट हो जाएगा कि नकल माफिया, पेपर माफिया, सेंटर माफिया और शिक्षा माफिया को किस Government के दौरान संरक्षण मिला और किसने उन्हें बढ़ावा दिया.
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष चर्चा से बचने के लिए सड़क पर राजनीति कर रहा है, जबकि वर्तमान Government ऐसे माफियाओं के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है.
Samajwadi Party अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय निषाद ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल पिछड़े वर्ग के शिक्षा मंत्री को हटाना था. उन्होंने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान पर कोई व्यक्तिगत आरोप नहीं था और उन्हें लंबे समय का प्रशासनिक अनुभव प्राप्त है.
निषाद ने आरोप लगाया कि विपक्ष पिछड़ों के नाम पर राजनीति करता है, लेकिन उन्हें नेतृत्व की भूमिका में नहीं देखना चाहता. Prime Minister Narendra Modi वंचित और पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान कर रहे हैं, जबकि विपक्ष इस प्रक्रिया का विरोध कर रहा है.
–
/एएस
Skip to content