
New Delhi, 25 जुलाई . आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर Saturday को देवशयनी एकादशी मनाई जा रही है. भगवान विष्णु चार महीने के योगनिद्रा में चले गए हैं. इसी के साथ ही चातुर्मास की शुरुआत हो गई है. अब से चार महीने तक सृष्टि का संचालन भगवान शिव संभालेंगे. देवशयनी एकादशी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है.
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक श्लोक, “सर्गस्थितिविनाशानां जगतो यो जगन्मयः. मूलभूतो नमस्तस्मै विष्णवे परमात्मने॥” साझा किया. सीएम योगी ने आगे लिखा, “भगवान श्री हरि के ‘योगनिद्रा’ में गमन की पावन तिथि देवशयनी एकादशी पर त्रिलोक स्वामी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर सर्वदा बनी रहे. सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान श्रीहरि विष्णु से प्रार्थना है कि उनकी कृपा हम सभी पर बनी रहे. उनका आशीर्वाद हम सभी के जीवन को स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय बनाए.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सभी प्रदेशवासियों को पावन देवशयनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली का संचार हो.”
देवशयनी आषाढ़ी एकादशी के मौके पर Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने श्री विट्ठल और माता रुक्मिणी की भव्य पूजा और अभिषेक किया. social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आज श्रीक्षेत्र पंढरपुर में भगवान श्री विट्ठल और माता श्री रुक्मिणी की भव्य पूजा और अभिषेक के बाद, Maharashtra की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली और हर नागरिक के मंगलमय जीवन के लिए विट्ठुमौली के चरणों में प्रार्थना की गई.”
–
एसडी/एएस
Skip to content